फर्स्ट टाइम CIBIL स्कोर क्या है?

फर्स्ट टाइम CIBIL स्कोर क्या है?

फर्स्ट टाइम सिबिल स्कोर का मतलब है कि आपने अब तक कोई लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं लिया है, जिससे क्रेडिट ब्यूरो के पास आपके पिछले 24-36 महीनों का वित्तीय इतिहास नहीं है। यह ऐसी स्थिति है जब किसी व्यक्ति को पहली बार क्रेडिट स्कोर मिलता है। हमारे देश में TransUnion CIBIL द्वारा 300 से 900 के बीच तीन अंकों का स्कोर दिया जाता है। इसी स्कोर से किसी व्यक्ति की वित्तीय स्थिति का आकलन कर लोन आदि दिया जाता है। जो लोग कोई भी लोन नहीं लिए होते हैं, उनकी रिपोर्ट में No History या NH लिखा होता है। वहीं पहली बार लोन लेने पर क्रेडिट स्कोर दिखने लगता है।

To Avail Personal LoanApply Now

फर्स्ट टाइम CIBIL स्कोर बढ़ाने के लिए मुख्य टिप्स

अगर आपका कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, तो अपने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट कराकर एक 'सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड' हासिल कर लें। इसके बिल का भुगतान समय पर करने से आपका स्कोर तेजी से आगे बढ़ेगा। लोन या क्रेडिट कार्ड के बिल की तारीख से पहले भुगतान करें। लेट पेमेंट करने पर स्कोर को बहुत नुकसान पहुँचता है। आपकी जितनी क्रेडिट लिमिट है, उसका 30 प्रतिशत से ज्यादा उपयोग न करें।

बार-बार आवेदन करने से बैंक 'हार्ड इंक्वायरी' करते हैं, जिससे स्कोर कम होने की संभावना रहती है। क्रेडिट स्कोर को सही तरीके से बनाने में कम से कम 30-45 दिनों का समय लग सकता है।

पहली बार CIBIL स्कोर कैसे बढ़ाएं?

पहली बार सिबिल (CIBIL) स्कोर बढ़ाने के लिए आप क्रेडिट कार्ड के बिल और लोन की ईएमआई (EMI) समय पर भरें। अपना क्रेडिट उपयोग 30 प्रतिशत से कम रखें और छोटे लोन से शुरुआत करें। बिना किसी क्रेडिट हिस्ट्री के सिबिल स्कोर बनाने के लिए किसी बैंक से सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लेना सबसे अच्छा तरीका है। इससे स्कोर धीरे-धीरे बेहतर होता है। जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप लगभग एक साल तक नियमित और समय पर भुगतान करते रहते हैं तो आपका CIBIL स्कोर मजबूत हो जाता है। ऐसे में अगर कभी आप लोन लेने के बारे में सोचेंगे तो आसानी रहेगी। हमेशा अपने इस स्कोर को मजबूत बनाएं रखें ताकि सही समय पर आपको वित्तीय सहायता मिलने में मुश्किल न हो।

पहली बार CIBIL Score कैसे चेक करें?

पहली बार सिबिल स्कोर जांच के लिए ट्रांसयूनियन सिबिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Free CIBIL Score' ऑप्शन चुनना होगा। फिर पैन कार्ड नंबर और व्यक्तिगत डिटेल्स दर्ज करके फिर OTP वेरीफाई करना होगा। आप Bajaj Finserv या Google Pay/CRED जैसे ऐप्स के माध्यम से भी यह रिपोर्ट हासिल कर सकते हैं।

अपने क्रेडिट स्कोर के लिए हीरो फिनकॉर्प को क्यों चुनें?

हीरो फिनकॉर्प कम सिबिल स्कोर वाले लोगों को भी पर्सनल लोन देता है। जिस कारण यह खराब क्रेडिट इतिहास वालों के लिए एक प्रमुख ऑप्शन बनता है। यह www.herofincorp.com तेज़, पेपरलेस प्रक्रिया, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें और लचीले भुगतान विकल्प प्रदान करता है। इससे समय पर रीपेमेंट करके स्कोर सही करने में मदद मिलती है।

अगर आप किफायती ब्याज दर पर पर्सनल या बिज़नेस लोन चाहते हैं, तो सबसे पहले अपने स्कोर की जांच करें और Hero FinCorp से संपर्क करें।

अपना पहली बार का CIBIL स्कोर स्मार्ट तरीके से बनाएं

पहली बार CIBIL स्कोर बनाना एक जरूरी वित्तीय प्रक्रिया है। इसे सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लेकर या छोटे लोन लेकर शुरू करें। निर्धारित समय पर बिल भुगतान, 30 प्रतिशत से कम क्रेडिट उपयोग और बार-बार लोन आवेदन न करके 750+ का स्कोर बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े: सिबिल स्कोर का क्या अर्थ है? कैसे जानें अपना सिबिल स्कोर

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या बिना क्रेडिट हिस्ट्री के सेक्योर्ड क्रेडिट कार्ड मिल सकता है?

जा हां, बिना किसी क्रेडिट हिस्ट्री के सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड हासिल करना न सिर्फ संभव है यह क्रेडिट स्कोर बनाने का सबसे बेस्ट तरीका भी है। यह कार्ड किसी बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले जारी होता है, इसलिए इनमें बैंक को कोई जोखिम नहीं होता।

CIBIL स्कोर बनने में कितना समय लगता है?

सिबिल स्कोर पहली बार बनने या अपडेट होने में साधारण तौर पर 30-45 दिनों का समय लगता है। यह समय-सीमा बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा हर महीने आपकी क्रेडिट गतिविधि की रिपोर्ट सिबिल ब्यूरो को भेजने पर निर्भर है।

क्या Buy Now Pay Later से क्रेडिट स्कोर बढ़ता है?

Buy Now Pay Later सेवाओं का सही इस्तेमाल से आपके क्रेडिट स्कोर के बढ़ने की संभावना रहती है। लेकिन समय पर भुगतान न करने पर यह घट भी सकता है। सीधे तौर पर कहें तो यह एक लोन की तरह काम करता है, इसलिए नियमित भुगतान से अच्छा स्कोर बनता है।

क्रेडिट स्कोर कितनी बार जांचना चाहिए?

क्रेडिट स्कोर को हर 3-4 महीने में जांचना सबसे सही माना जाता है। हालांकि इसे महीने में एक बार जांचना भी सुरक्षित होता है। इससे आप अपनी वित्तीय स्थिति पर नजर रख सकते हैं।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now

Written by:

Ashavmedh Singh

Ashavmedh Singh is a Digital Product Management Expert with over 12 years of experience, with proficiency in strategy, product development, and innovation. He has a proven track record of conceptualising, developing, and scaling diverse products across industries, guiding them from inception to strong market presence.

View Profile

Find them on :

Products

Personal Loan

Business Loan

Two Wheeler Loan

Used Car Loan

Loan Against Property

Loyalty Loan

Home Loan

Insurance

New Car Loan

Personal Loan By Location

Business Loan By Location

Two Wheeler Loan By Location

Used Car Loan By Location

Loan Against Property By Location

Loan By Amount

Calculators

Application Form

Cibil/Credit Score

Quick Pay

We are one of India's fastest growing NBFCs, disbursing a loan every 30 seconds.

Download the App

Our LSPs and DLAs

IRDAI License No : CA0474

Validity of Current License: 22-03-2023 to 21-03-2026 Category of License: Corporate Agent (Composite)


Our Address

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198


Connect With Us

Retail Customer Care Help

      1800-102-4145
  Customer.Care@HeroFinCorp.com
  9:30 AM - 6:30 PM, Monday to Saturday

CORPORATE CUSTOMER CARE HELP

      1800-103-5271
  corporate.care@HeroFinCorp.com
  10:00 AM - 6:00 PM, Monday to Friday

SUPPORT
WHATSAPP
GET HIPL APP