एमपीआईएन क्या है: यूपीआई में एमपीआईएन कैसे जनरेट करें

एमपीआईएन एमपीआईएन का पूरा नाम

क्या आपने कभी UPI का प्रयोग पैसे ट्रांसफर करने के लिए किया है? आपका उत्तर शायद हाँ ही होगा, क्योंकि आज के डिजिटल समय में मोबाइल बैंकिंग और UPI पेमेंट हमारी रोज़मर्रा का हिस्सा बन चुके हैं। मोबाइल पेमेंट जितना आरामदायक है, उतना ही यह कई तरह के ऑनलाइन रिस्क से भी भरा होता है।ऐसे में MPIN एक सुरक्षा कवच की तरह हमारी वित्तीय लेनदेन को सुरक्षित रखता है। तो चलिए जानते हैं कि MPIN क्या है और MPIN generate और सुरक्षित कैसे रखें। 

To Avail Personal LoanApply Now

MPIN का पूरा नाम और अर्थ 

एमपिन का पूरा नाम मोबाइल पर्सनल आइडेंटिफिकेशन है नंबर है।यह एक 4 या 6 अंकों का पास कोड होता है।

MPIN का उपयोग मोबाइल बैंकिंग और UPI ट्रांजैक्शन को सुरक्षित करने के लिए किया जाता है। जिस तरह ATM से पैसे निकालने के लिए हमें ATM PIN की जरूरत पड़ती है, ठीक उसी तरह मोबाइल पर किसी भी वित्तीय लेनदेन के लिए MPIN का होना जरूरी है।

MPIN महज एक कोड से कहीं अधिक है। यह कई तरह की वित्तीय गतिविधियों के सुरक्षित और कुशल संचालन में आपका सहयोग करता है।

MPIN के उपयोग

MPIN के उपयोग

MPIN उपयोग कई तरह के है, जैसे की: 

  • मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगिन करने के लिए 
  • UPI के माध्यम से पैसे भेजने या पाने के लिए 
  • IMPS और NEFT से पैसे ट्रांसफर करने के लिए 
  • किसी भी तरह का बिल जैसे बिजली, पानी या फिर मोबाइल रिचार्ज का पेमेंट करने के लिए 
  • ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ट्रांजैक्शन को सुरक्षित रखने के लिए 

Also Read: UTR नंबर क्या होता है? अर्थ और कैसे करें चेक

MPIN कैसे बनाएं?

अगर आप भी अपना MPIN जनरेट करें करना चाहते है, तो निचे दिए गए तरीको से कर सकते हैं: 

मोबाइल बैंकिंग ऐप से: अपने बैंक का ऐप डाउनलोड करें और रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन के लिए "Set MPIN" विकल्प चुनें।जब 4 या 6 अंकों का MPIN दर्ज करने का संकेत आए, तो उसे दर्ज कर कन्फर्म करें।

UPI ऐप से (जैसे PhonePe, Google Pay): कोई भी UPI ऐप इंस्टॉल करने के बाद उसे अपने बैंक खाते से लिंक करें। डेबिट कार्ड की जानकारी दर्ज करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
OTP से अपने कार्ड को वेरीफाई करें और फिर MPIN सेट करें।

ATM से: अपने बैंक के ATM पर जाएं और "Mobile Banking Registration" ऑप्शन चुनें।
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और MPIN सेट करें।

*USSD (99#) से: अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो भी आप *99# डायल करके MPIN सेट कर सकते हैं।

MPIN कैसे बदलें?

MPIN बदलना बहुत ही आसान है। अपना मोबाइल बैंकिंग ऐप या UPI ऐप खोलें। उसकी "Settings" या "Profile" में जाएं और "Change MPIN" विकल्प चुनें। इसके बाद अपना पुराना MPIN और नया MPIN दर्ज करें। फिर कन्फर्म बटन दबाएं। बेहतर वित्तीय सुरक्षा के लिए हर 3 से 6 महीने में MPIN बदलना उचित है।

MPIN, UPI PIN और ATM PIN में अंतर

MPIN, UPI PIN और ATM PIN में अंतर

अक्सर लोग MPIN, UPI PIN और ATM PIN को एक ही समझ लेने की गलती कर लेते हैं। आप ऐसी गलती न करें। चलिए जानते हैं MPIN, UPI PIN और ATM PIN में क्या अंतर होता है। 

पैरामीटरMPINUPI PINATM PIN
पूरा नामMobile Personal Identification NumberUPI Personal Identification NumberATM Personal Identification Number
किसलिएमोबाइल बैंकिंगUPI पेमेंटATM और कार्ड ट्रांजैक्शन
अंकों की संख्या4 या 64 या 6सिर्फ 4
कैसे बनाएंबैंक ऐप, ATM, USSDUPI ऐप सेATM या नेट बैंकिंग
सुरक्षाउच्चउच्चमध्यम

MPIN उपयोग के लिए सर्वोत्तम प्रथाएँ

MPIN हमारी वित्तीय लेनदेन को सुरक्षित रखता है इसीलिए ये जरुरी है की हम भी इसे सुरक्षित रखें ताकि हम किसी तरह के फ्रॉड के शिकार ना हो जाएं। नीचे पढ़ें और जाने कुछ MPIN सुरक्षा सुझाव:

  • MPIN ऐसा सेट करें जो मज़बूत और अनुमान लगाने में कठिन हो
  • अपना MPIN किसी के भी साथ साझा न करें
  • आसान नंबर जैसे कि 1234 या अपना DOB न रखें
  • हर 3-6 महीने में MPIN जरूर बदले
  • सार्वजनिक जगह पर MPIN टाइप करते वक़्त सतर्क रहे 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

MPIN कैसे प्राप्त करें?

अगर आप भी अपना MPIN जनरेट करें करना चाहते हैं, तो आप मोबाइल बैंकिंग ऐप, UPI ऐप (जैसे PhonePe, Google Pay), ATM या USSD (*99#) से सेट कर सकते हैं। 

क्या MPIN और ATM PIN एक ही हैं?

नहीं। जहाँ MPIN मोबाइल बैंकिंग के लिए उपयोग होता है, ATM PIN केवल ATM और कार्ड ट्रांजैक्शन के लिए प्रयोग होता है।

क्या ATM PIN को MPIN के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं?

तकनीकी रूप से आप ऐसा कर सकते हैं, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से दोनों को अलग-अलग रखना ही बेहतर है।

MPIN भूल जाने पर क्या करें?

अपने UPI या मोबाइल बैंकिंग ऐप में जाएं। "Forgot MPIN" विकल्प चुनें और OTP या Debit Card के ज़रिए अपना नया MPIN सेट करें। 

क्या MPIN मोबाइल बैंकिंग के लिए अनिवार्य है?

हाँ, MPIN के बिना मोबाइल बैंकिंग और UPI ट्रांजैक्शन करना संभव नहीं है।

MPIN कितनी बार बदलना चाहिए?

वित्तीय सुरक्षा के लिए हर 3 से 6 महीने में MPIN बदलना उचित माना गया है।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now

Written by:

Manya Ghosh

Manya is a seasoned finance professional with expertise in the non-banking financial sector, offering 3 years of experience. She excels in breaking down complex financial topics, making them accessible to readers. In their free time, she enjoys playing golf.

View Profile

Find them on :

Products

Personal Loan

Business Loan

Two Wheeler Loan

Used Car Loan

Loan Against Property

Loyalty Loan

Home Loan

Insurance

New Car Loan

UPI Payments

Personal Loan By Location

Business Loan By Location

Two Wheeler Loan By Location

Used Car Loan By Location

Loan Against Property By Location

Loan By Amount

Calculators

Application Form

Cibil/Credit Score

Quick Pay

We are one of India's fastest growing NBFCs, disbursing a loan every 30 seconds.

Download the App

Our LSPs and DLAs

IRDAI License No : CA0474

Validity of Current License: 22-03-2023 to 21-03-2026 Category of License: Corporate Agent (Composite)


Our Address

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198


Connect With Us

Retail Customer Care Help

      1800-102-4145
  Customer.Care@HeroFinCorp.com
  9:30 AM - 6:30 PM, Monday to Saturday

CORPORATE CUSTOMER CARE HELP

      1800-103-5271
  corporate.care@HeroFinCorp.com
  10:00 AM - 6:00 PM, Monday to Friday

SUPPORT
WHATSAPP
GET HIPL APP