Apply for loan on HIPL app available on Google PlayStore and App Store - Download Now

UPI ट्रांजैक्शन चार्ज और लिमिट्स – पूरी जानकारी

UPI ट्रांज़ैक्शन शुल्क

यूपीआई (UPI) का मतलब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस है, जो भारत का एक रियल-टाइम भुगतान सिस्टम है। बिना बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड दिए, इससे आप अपने मोबाइल से तुरंत किसी भी बैंक खाते में पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं। इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित किया गया है। यह सेवा 24/7 काम करता है और यह लेनदेन को बहुत ही सुरक्षित और आसान बनाता है।

इसने वित्तीय लेनदेन को सरल और सुव्यवस्थित बनाकर इसमें क्रांतिकारी बदलाव लाया है। भारत में विकसित यह व्यवस्था मोबाइल ऐप का उपयोग करके बैंक खातों के बीच सीधे और आसानी से पैसे ट्रांसफर को सक्षम बनाती है।

To Avail Personal LoanApply Now

यूपीआई लेनदेन शुल्क क्या हैं?

व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं के लिए UPI ट्रांजैक्शन पूरी तरह निःशुल्क है। सरकार की तरफ से स्पष्ट कहा गया है कि बैंक टू बैंक ट्रांजैक्शन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। वहीं, व्यापारिक लेनदेन के मामले में कुछ ऐप सेवा श्रेणी के आधार पर व्यापारियों से 0.5 प्रतिशत से 1.1 प्रतिशत तक इंटरचेंज शुल्क ले सकते हैं।

UPI ट्रांजैक्शन पर होने वाले चार्जेस का पूरा विवरण

Charge TypeRate/Fee
प्रति ट्रांजैक्शन लिमिटलगभग ₹1,00,000 (सामान्य P2P/P2M)
प्रतिदिन लिमिट₹1,00,000; कुछ विशेष मामलों में ₹2–5 लाख
ट्रांजैक्शन काउंटअधिकतर बैंक 20 ट्रांजैक्शन/दिन तक
मिनिमम लिमिटलगभग ₹1 (बैंक पर निर्भर)
फेल/पेंडिंग ट्रांजैक्शनकोई शुल्क नहीं, पैसा वापस मिल जाता है
शुल्कबैंक-टू-बैंक फ्री; प्रीपेड वॉलेट या क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर शुल्क लागू हो सकता है
GSTकेवल सेवा शुल्क पर लागू, ट्रांजैक्शन राशि पर नहीं

बता दें कि बैंक टू बैंक ट्रांजैक्शन फ्री है। वहीं, प्रीपेड वॉलेट से 2,000 रुपये से अधिक मर्चेंट पेमेंट और क्रेडिट कार्ड UPI पेमेंट पर चार्ज लग सकते हैं। जानकारी हो कि ट्रांजैक्शन पर GST शुल्क नहीं लगता है, वहीं सेवा शुल्क पर GST लग सकता है। यह भी बता दें कि बैंक वॉलेट्स आमतौर पर फ्री हैं, लेकिन थर्ड‑पार्टी ऐप्स के कुछ भुगतान पर चार्ज सकता है।

क्या आपको तुरंत पैसों की जरूरत है? हमारा इंस्टेंट लोन ऐप अभी डाउनलोड करें और कुछ ही मिनटों में आवेदन करें!

UPI ट्रांजैक्शन लिमिट्स और नियम

सामान्य तौर पर UPI पेमेंट में मैक्सिमम लिमिट 1 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन प्रति दिन होता है। वहीं, विशेष श्रेणियों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए यह 2–5 लाख रुपये प्रतिदिन तक हो सकती है। मिनिमम लिमिट की बात करें तो यह सामान्य तौर पर 1 रुपया होती है। साधारण तौर पर UPI लेनदेन निःशुल्क होता है।  सरकार और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने इसे व्यक्तिगत उपयोग के लिए  फ्री रखा है ताकि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिल सके। जबकि प्रीपेड वॉलेट के माध्यम से 2,000 रुपये से अधिक के लेनदेन पर या कुछ बैंक विशेष मामलों में छोटे शुल्क लगा सकते हैं लेकिन सामान्य बैंक खाते से खाते में पैसे भेजना हमेशा से फ्री ही है।

यह भी पढ़ें:  यूपीआई पिन क्या है? UPI और इसके काम करने के तरीके की पूरी जानकारी

UPI ट्रांजैक्शन चार्ज कैसे बचाएं?

UPI ट्रांजैक्शन चार्ज बचाने के लिए बैंक‑टू‑बैंक ट्रांसफर का अधिक उपयोग करें। इस तरह के ट्रांजैक्शन में कोई चार्ज नहीं लगता है। क्रेडिट कार्ड लिंक वाले UPI पेमेंट और प्रीपेड वॉलेट से बड़े मर्चेंट पेमेंट करने से शुल्क लग सकता है। लिहाजा ऐसे ट्रांजैक्शन करने से बचें। 

UPI ट्रांजैक्शन से संबंधित जरूरी बातें और सावधानियां

UPI ट्रांजैक्शन करते समय हमेशा सावधानी बरतें। अपने UPI PIN को किसी के साथ साझा न करें और केवल भरोसेमंद बैंक या ऐप्स का इस्तेमाल करें। बैंक‑टू‑बैंक ट्रांसफर आमतौर पर फ्री हैं, लेकिन क्रेडिट कार्ड या प्रीपेड वॉलेट से बड़े मर्चेंट पेमेंट पर शुल्क लग सकता है। फेल या पेंडिंग ट्रांजैक्शन में पैसा आम तौर पर वापस आ जाता है। हमेशा ट्रांजैक्शन लिमिट और नियम समझकर ही भुगतान करें और संदिग्ध लिंक या SMS से पेमेंट करने से बचें।

अगर आपको डिजिटल पेमेंट के साथ-साथ तुरंत फाइनेंशियल सपोर्ट की भी ज़रूरत है, तो Hero FinCorp आपके लिए भरोसेमंद समाधान लेकर आया है। पर्सनल लोन से लेकर बिज़नेस लोन तक, Hero FinCorp के आसान और तेज़ लोन विकल्प देखें और अपने वित्तीय लक्ष्यों को आज ही साकार करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) 

UPI ट्रांजैक्शन पर कितना GST लगता है? 

UPI ट्रांजैक्शन पर कोई GST नहीं लगता है।

क्या UPI से क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर कोई शुल्क है? 

नहीं, UPI से क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर सामान्य तौर पर कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। ₹2,000 से अधिक के व्यापारिक लेनदेन में व्यापारी से शुल्क लिया जा सकता है।

क्या UPI वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करने पर शुल्क लगता है? 

UPI से एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर करना मुफ्त है। लेकिन अगर डिजिटल वॉलेट (PPI) से व्यापारिक लेनदेन करते हैं तो ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर मर्चेंट फीस लग सकता है। 

UPI पेमेंट में मिनिमम या मैक्सिमम लिमिट क्या होती है? 

सामान्य तौर पर UPI पेमेंट में मैक्सिमम लिमिट 1 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन प्रति दिन होता है। वहीं, विशेष श्रेणियों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य आदि के लिए यह 2–5 लाख रुपये प्रतिदिन तक हो सकती है। मिनिमम लिमिट की बात करें तो यह सामान्य तौर पर 1 रुपया होती है।

अगर UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाए, तो क्या चार्ज कटता है?

नहीं, UPI ट्रांजैक्शन फेल होने पर कोई भी चार्ज नहीं लगता है। 

कौन-से बैंक UPI ट्रांजैक्शन पर शुल्क लेते हैं?

बैंक-टू-बैंक UPI ट्रांजैक्शन पर कोई भी बैंक शुल्क नहीं लेता है। क्रेडिट कार्ड या वॉलेट आधारित ट्रांजैक्शन होने से ही शुल्क लिया जाता है।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now