Loading...

यूज़्ड कार लोन.

हीरो फिनकॉर्प प्रमाणित और गैर-प्रमाणित दोनों पुरानी कारों के लिए फाइनेंसिंग सॉल्यूशंस का सर्वश्रेष्ठ प्रदाता है।
 

The Latest Blogs.

3 September 2026

हीरो फिनकॉर्प लोन स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपने Hero FinCorp से लोन के लिए आवेदन किया है, तो उसका स्टेटस जानना बेहद आसान है। हीरो फिनकॉर्प अपने ग्राहकों को वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कस्टमर केयर जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है, जिनकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति कभी भी देख सकते हैं। हीरो फिनकॉर्प लोन का स्टेटस चेक करें करने से आपको यह पता चलता है कि आपका आवेदन समीक्षा में है, स्वीकृत हो गया है, राशि जारी हो चुकी है या किसी अन्य चरण में है।

2 September 2026

डॉक्यूमेंट के बिना एक घंटे में इंस्टेंट लोन का अप्रूवल कैसे लें

कोई भी लोन हासिल करने के लिए आपको एक निश्चित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। वित्तीय संस्थान या बैंक कई तरह से जांचने और परखने के बाद ही लोन अप्रूव करते हैं। यह कई बार लोन लेने वाले व्यक्ति के लिए बोझिल हो जाता है। आपको जानकर खुशी होगी कि बिना किसी फिजिकल पेपरवर्क या भारी डॉक्यूमेंटेशन के भी लोन मिल सकते हैं। जल्द से जल्द पर्सनल लोन पाने के लिए सबसे आसान तरीका प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर चुनना या डिजिटल लेंडिंग ऐप्स के माध्यम से 100% पेपरलेस e-KYC प्रक्रिया को पूरा करना है। 

17 August 2026

टू-व्हीलर लोन कैसे मिलेगा? पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया

बाइक या स्कूटर खरीदनी है लेकिन पूरी रकम एक साथ जुटाना मुश्किल लग रहा है? यह समस्या बहुत आम है। टू-व्हीलर लोन इसी के लिए बना है। सही जानकारी हो तो यह प्रक्रिया उतनी जटिल नहीं जितनी लगती है। इस ब्लॉग में पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और स्वीकृति से जुड़ी हर ज़रूरी बात विस्तार से समझाई गई है।

यूज़्ड कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर

सेकेंड हैंड कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर ग्राहकों को ईएमआई की गणना करने में सक्षम बनाता है, जिसे उन्हें एक निश्चित अवधि में ब्याज समेत चुकाना होता है। सेकेंड हैंड कार लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके, आप इस्तेमाल की गई कार पर लिए गए लोन का भुगतान करने के लिए उपयुक्त पुनर्भुगतान अवधि निर्धारित कर सकते हैं। कैलकुलेटर आपको अपना बजट बनाने में काफी मदद करता है। इसकी मदद से आपको पता चल जाता है कि आपको कितने समय तक हर माह कितनी राशि किस्त के तौर पर देनी है। इससे आप पर आर्थिक दबाव नही आता और आप आसानी से अपने अन्य दायित्वों को भी पूरा कर पाते हैं।

यूज्ड कार पर टॉप-अप लोन.

1

सेकेंड हैंड कार लोन पर उपलब्ध ईएमआई विकल्प

पुरानी गाड़ी फाइनेंस करवाने वाले ग्राहकों के पास सुविधाजनक पुनर्भुगतान के लिए दो ईएमआई विधियों के बीच चयन करने का विकल्प होता है।

2

मानक ईएमआई

इस विकल्प के तहत, लोन ब्याज और मासिक किस्तें पुनर्भुगतान अवधि के दौरान तय रहती हैं। यह विकल्प उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जिनके पास स्थिर मासिक आय है और जिनके जल्दी बदलने की संभावना भी नहीं है।

3

संरचित ईएमआई

इसके तहत कर्जदार अपने सेकेंड हैंड कार लोन की ईएमआई को कस्टमाइज कर सकते हैं। आमतौर पर, मासिक किस्तें लोन अवधि के शुरूआती महीनों के दौरान कम रहती हैं और धीरे-धीरे बढ़ती हैं। यह विकल्प उन लोगों के लिए सबसे अच्छा है जो जल्द ही अपनी आय में वृद्धि की आशा करते हैं।

हमारा चयन क्यों करें?

हमारा चयन क्यों करें?

हीरो फिनकॉर्प के फायदे!

हीरो फिनकॉर्प के फायदे!

हमारा दृष्टिकोण

हमारा दृष्टिकोण.

हमारी कोशिश

हमारी कोशिश.

कार पर लोन क्यों लें?

कार पर लोन क्यों लें?

यूज़्ड कार लोन पात्रता मानदंड
यूज कार लोन का लाभ उठाने के लिए, आपको कुछ पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे
  • आयु : व्यक्ति भारतीय नागरिक होना चाहिए। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो लोन अवधि के अंत तक आपकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष होनी चाहिए। इसी प्रकार व्यावसायी व्यक्तियों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 65 वर्ष होनी चाहिए।
  • व्यवसाय की स्थिति : आवेदक को कम से कम 1 वर्ष के लिए स्थिर नौकरी में होना चाहिए।व्यवसायी के मामले में, आवेदक कम से कम 1 वर्ष से अपने मौजूदा व्यवसाय में बिता चुका हो।
  • लोन अवधि : यह लोन न्यूनतम 1 वर्ष की अवधि और अधिकतम 5 वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध है।
  • लोन की राशि : यूज्ड कार के लिए न्यूनतम राशि 50,000 रुपये से लेकर अधिकतम 50 लाख रुपये तक लोन स्वरुप मिल सकती है।यूज कार लोन पर अधिकतम एलटीवी (लोन-टू-वैल्यू) 90% है।यूज्ड कार लोन मूल्य के अधिकतम 175% एलटीवी तक का टॉप-अप लोन मिल सकता है।एलटीवी अनुपात या अधिकतम लोन राशि आवेदक की प्रोफाइल और कार की स्थिति जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है।
  • मासिक आय : ऐसी कोई पूर्वनिर्धारित मासिक आय नहीं है।
सेकेंड हैंड कार लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़

पुरानी गाड़ी फाइनेंस करवाने के लिए आवेदन करने से पहले, आवेदकों के पास जमा करने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज तैयार होने चाहिए।

 

  • अनिवार्य दस्तावेज : आवेदन पत्रवाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र
  • पहचान प्रमाण : पासपोर्ट / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी कार्ड / भारत सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी / नरेगा द्वारा जारी जॉब कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र : आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / वोटर आईडी कार्ड / उपयोगिता बिल / लीज या रेंट एग्रीमेंट / राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर द्वारा जारी पत्र जिसमें नाम और पता विवरण शामिल है
  • कार्यालय / व्यवसाय प्रमाण: यूटिलिटी बिल/सेल्स टैक्स रेजि./वैट/एक्साइज/सर्विस टैक्स रजिस्ट्रेशन/इस्टैब्लिशमेंट एंड शॉप रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट/एमएसएमई या एसएसआई रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट/पंजीकृत लीज एग्रीमेंट
  • आयु प्रमाण : पासपोर्ट/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/जन्म प्रमाण पत्र।
  • नौकरीपेशा के लिए कार्य प्रमाण: : नौकरी के लिए:सैलरी स्लिप/नियुक्ति पत्र/ कार्यभार ग्रहण करने की तिथि/ आईटीआर/ फॉर्म 16/अनुभव प्रमाण पत्र/मुक्ति प्रमाण पत्र।स्व-व्यवसायी के लिए:दुकान और प्रतिष्ठान पंजीकरण प्रमाणपत्र/एसएसआई या एमएसएमई पंजीकरण प्रमाणपत्र/बिक्री कर/वैट पंजीकरण
  • हस्ताक्षर वेरिफिकेशन प्रमाण : पासपोर्ट कॉपी / बैंकर का सत्यापन / पैन कार्ड
  • आय प्रमाण : नवीनतम सैलरी स्लिप/ बैंक विवरण / फॉर्म 16 / आईटीआर / बैलेंस शीट / पी एंड एल विवरण

यूज़्ड कार लोन की विशेषताएं और लाभ.

1

आप कार के किसी भी ब्रांड के लिए सेकेंड हैंड कार लोन ले सकते हैं और यह राशि 0.5 लाख से 50 लाख तक हो सकती है।

2

90% तक का अधिकतम लोन-टू-वैल्यू अनुपात आपकी बचत को कम किए बिना किसी भी प्रकार या मॉडल की कार को खरीदना आपके लिए आसान बना सकता है।

3

फलैक्सिबल कार्यकाल का आनंद लें। आप आराम से लोन चुकाने के लिए अधिकतम 5 वर्ष तक का समय ले सकते हैं और यहां आपको ईसीएस, पीडीसी, एनएसीएच, आदि जैसे कई पुनर्भुगतान विकल्प मिलते हैं।

4

आवेदन प्रक्रिया सरल है, ऑनलाइन किया जा सकता है और लोन भी तीव्र गति से अप्रूव हो जाता है।

5

न्यूनतम दस्तावेज़ीकरण के साथ आपके घर पर आकर सभी कागजी कार्यवाही होती है।

6

चाहे आप नौकरीपेशा हों, स्व-व्यवसायी हों या व्यवसाय के मालिक हों, आप पुरानी कार पर लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बस एक भारतीय निवासी होना जरूरी है और आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

7

ब्याज दरें बेहद किफायती हैं, ताकि आपकी ईएमआई कम हो। पुराने और मौजूदा हीरो फिनकॉर्प के ग्राहकों को बेहतर दरें मिलती हैं।

8

हर कदम पर शीघ्र और कुशल ग्राहक सेवा की अपेक्षा कर सकते हैं। आपके किसी भी संदेह को दूर करने के लिए हमारे अधिकारी मौजूद हैं।

9

आपको कोई गारंटी प्रदान करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि जब तक पूरा लोन चुकाया नहीं जाता है तब तक कार को गिरवी रखा जाता है।

10

हमारा यूज्ड कार लोन 300 से अधिक भारतीय शहरों में उपलब्ध है।

यूज्ड कार लोन के लिए आवेदन कैसे करें.

यदि आप खुद व्यक्तिगत रूप से आवेदन कर रहे हैं

01
02
03
04
05
06

यदि आप ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं

01
02
03
04
05

यूज्ड कार ख़रीदते समय करने योग्य बातें.

1

कार की बारीकी से जांच करें:

यदि आप बहुत आश्वस्त नहीं हैं या आपके पास आवश्यक ज्ञान की कमी है तो एक मैकेनिक द्वारा पुरानी कार की अच्छी तरह से जांच की जानी चाहिए। इसके साथ ही किसी भी समस्या के मामले में, डीलर द्वारा बताए गए मूल्य को कम ज्यादा करने बातचीत करने में संकोच महसूस न करें। कंपन की जांच करने के लिए, कार को ऐसे क्षेत्र में चलाएं जहां यातायात कम हो।

2

सुनिश्चित करें कि कागजी कार्रवाई सही है:

इस्तेमाल की गई कार के पंजीकरण और बीमा पत्रों की सावधानीपूर्वक जांच करें। कार पर आपको जो इंजन और चेसिस नंबर दिखाई दे रहे हैं, वे वही होने चाहिए जो कागजों पर लिखे गए हैं। बारीकी से जांच करने पर पता करें कि कार दुर्घटनाग्रस्त तो नहीं है।

3

कार के इतिहास की जाँच करें:

एक नई कार शोरूम से खरीदी जाती है और अच्छी स्थिति में होती है, जबकि एक पुरानी कार कुछ इतिहास के साथ आएगी। तो, इसके सभी विवरणों को ऑनलाइन पढ़ें और पता करें कि क्या कार का कभी को एक्सीडेंट तो नही हुआ है या क्या इसमे कोई तकनीकी परेशानी तो नही रही।

4

रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ट्रांसफर करवाएं:

सेकेंड हैंड कार खरीदने के बाद, सुनिश्चित करें कि आरसी आपके नाम पर ट्रांसफर हो जाए। इसके अलावा, अगर कार एक अलग राज्य में पंजीकृत थी, तो आपको एनओसी या अनापत्ति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। साथ ही, अगर पिछले मालिक ने कार खरीदने के लिए कर्ज लिया था, तो आपको लोन की एनओसी की जरूरत होगी।

5

बीमा ट्रांसफर करवाएं:

खरीद के ठीक बाद, कार बीमा आपके नाम पर ट्रांसफर हो जाना चाहिए। याद रखें कि बीमा पॉलिसी किसी भी काम की नही होगी, यदि यह पिछले मालिक के नाम पर होगी। फिर चाहे आपने आरसी को अपने नाम पर ही क्यों न कर लिया हो। बीमा पॉलिसी का लाभ लेने के लिए इसे भी आरसी के साथ ही अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना न भूलें।

6

सर्विसिंग के लिए जाएं:

पुरानी खरीदी कार का उपयोग शुरू करने से पहले, उसकी सर्विस करवा लें, ताकि कुछ भी खराबी हो, तो उसे पहले ही सही करवा सके। उदाहरण के लिए, सर्विसिंग के दौरान, कार को अच्छी तरह से साफ किया जाएगा, तरल पदार्थ बदले जाएंगे और यदि कोई जंग या डेंट है, तो उन्हें ठीक किया जाएगा।

कारक जो आपके सेकेंड हैंड कार लोन को प्रभावित करते हैं.

1

आपका क्रेडिट स्कोर:

लोन अनुरोध को मंजूरी देने से पहले, आपकी क्रेडिट योग्यता का आकलन किया जाता है। यह कई कारकों पर आधारित है जैसे कि आपके वर्तमान और बंद हो चुके दोनों क्रेडिट खाते, वह अवधि जिसके लिए आपने क्रेडिट का उपयोग किया, और आपके द्वारा किए गए भुगतानों का इतिहास। आपका क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होगा, ब्याज दर उतनी ही कम होगी।

2

लोन से आय अनुपात:

यह अनुपात हमें यह समझने में मदद करता है कि लोन ईएमआई चुकाने के लिए आपकी आय पर्याप्त है। कहीं ईएमआई चुकौती आपके अन्य दायित्वों को प्रभावित तो नही कर रही है। क्योंकि यदि ऐसा होता है तो ईएमआई में चुक की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए, यदि अनुपात अधिक है, तो आपसे अधिक ब्याज लिया जा सकता है।

3

लोन राशि और डाउन पेमेंट:

लोन राशि जितनी अधिक होगी, ब्याज दर भी उतनी ही अधिक होगी। दूसरे शब्दों में, यदि आप एक बड़ी डाउन पेमेंट करते हैं, तो आपको एक उधारकर्ता के रूप में अधिक योग्य माना जाता है, और इसके चलते आपकी ब्याज दर भी कम होती है।

4

कार की उम्र:

कार की उम्र उसके पुनर्विक्रय मूल्य को प्रभावित करती है, जिस पर हमें विचार करना होगा कि क्या आपको इतनी पुरानी कार पर पैसे निवेश करने चाहिए, जिसे बाद में आपको बेहद कम पैसों में बेचना पड़ सकता है। चूंकि एक पुरानी कार का पुनर्विक्रय मूल्य कम होगा, इसलिए ब्याज दर अधिक रहेगी।

5

लोन अवधि:

यदि लोन अवधि लंबी है, तो ब्याज दर कम है। कार्यकाल कम होने पर उच्च दर वसूल की जाती है। इसलिए, लंबी अवधि के मामले में आपकी ईएमआई कम होगी।

The Latest Blogs.

3 September 2026

हीरो फिनकॉर्प लोन स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपने Hero FinCorp से लोन के लिए आवेदन किया है, तो उसका स्टेटस जानना बेहद आसान है। हीरो फिनकॉर्प अपने ग्राहकों को वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कस्टमर केयर जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराता है, जिनकी मदद से आप अपने आवेदन की स्थिति कभी भी देख सकते हैं। हीरो फिनकॉर्प लोन का स्टेटस चेक करें करने से आपको यह पता चलता है कि आपका आवेदन समीक्षा में है, स्वीकृत हो गया है, राशि जारी हो चुकी है या किसी अन्य चरण में है।

2 September 2026

डॉक्यूमेंट के बिना एक घंटे में इंस्टेंट लोन का अप्रूवल कैसे लें

कोई भी लोन हासिल करने के लिए आपको एक निश्चित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। वित्तीय संस्थान या बैंक कई तरह से जांचने और परखने के बाद ही लोन अप्रूव करते हैं। यह कई बार लोन लेने वाले व्यक्ति के लिए बोझिल हो जाता है। आपको जानकर खुशी होगी कि बिना किसी फिजिकल पेपरवर्क या भारी डॉक्यूमेंटेशन के भी लोन मिल सकते हैं। जल्द से जल्द पर्सनल लोन पाने के लिए सबसे आसान तरीका प्री-अप्रूव्ड लोन ऑफर चुनना या डिजिटल लेंडिंग ऐप्स के माध्यम से 100% पेपरलेस e-KYC प्रक्रिया को पूरा करना है। 

17 August 2026

टू-व्हीलर लोन कैसे मिलेगा? पात्रता, दस्तावेज़ और आवेदन प्रक्रिया

बाइक या स्कूटर खरीदनी है लेकिन पूरी रकम एक साथ जुटाना मुश्किल लग रहा है? यह समस्या बहुत आम है। टू-व्हीलर लोन इसी के लिए बना है। सही जानकारी हो तो यह प्रक्रिया उतनी जटिल नहीं जितनी लगती है। इस ब्लॉग में पात्रता, दस्तावेज़, आवेदन प्रक्रिया और स्वीकृति से जुड़ी हर ज़रूरी बात विस्तार से समझाई गई है।

हीरो फिनकॉर्प से यूज कार लोन के लिए पात्रता किसी व्यक्ति के क्रेडिट मूल्यांकन और पिछले वित्तीय इतिहास पर निर्भर करती है, कपंनी सभी लोन पूर्व जांच एवं पुष्टि के उपरांत ही देती है।

हम 0.5 लाख से 50 लाख तक का लोन प्रदान करते हैं, राशि खरीदार की चुकौती क्षमता के साथ वाहन की उम्र और स्थिति पर निर्भर करती है।

न्यूनतम 1 वर्ष और 5 वर्ष तक, हालांकि यह वाहन की आयु और स्थिति पर निर्भर करता है।

यदि आपकी कार अच्छी स्थिति में है और आपके पास एक स्थिर आय और एक मजबूत क्रेडिट इतिहास है, तो आप इस्तेमाल की गई कार लोन पर कम ब्याज दर के साथ लोन अप्रूवल प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

जमा किए गए दस्तावेजों और उसके बाद की वेरिफिकेशनल के आधार पर आपके लोन में लगभग 24 से 48 घंटे लगते हैं।

चुकौती अनुसूची प्रत्येक ईएमआई की वसूली के बाद बकाया मूलधन के साथ-साथ प्रत्येक ईएमआई के दौरान भुगतान की जाने वाली राशि, देय तिथियों और ब्रेकअप की जानकारी प्रदान करती है।

वेबसाइट पर पात्रता और दस्तावेज़ीकरण अनुभाग में उल्लिखित किसी भी केवाईसी दस्तावेज़ की एक खुद से वेरिफाई की गई कॉपी, आप हमें Customer.Care@HerFinCorp.com पर ई-मेल कर सकते हैं या अपने केवाईसी दस्तावेज़ों के साथ हमारी किसी भी शाखा में जाकर जमा करवा सकते हैं।