Apply for loan on HIPL app available on Google PlayStore and App Store - Download Now

यूपीआई पिन कैसे बदलें - हीरो फिनकॉर्प द्वारा चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका

यूपीआई पिन कैसे बदलें

UPI - यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस पर आधारित पेमेंट हमारे लेनदेन करने के तरीके का एक अत्यावश्यक और महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। आसान होने के बावजूद, हमें UPI पर आधारित ट्रांज़ैक्शन करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना होगा। अपनी वित्तीय स्थिति को सुरक्षित और सही रखने के लिए, समय-समय पर अपना UPI PIN अपडेट करते रहना बहुत ज़रूरी है। आज इस आर्टिकल में, आइए देखें कि हम आसानी से UPI पिन कैसे बदलें या कैसे रीसेट करें।

To Avail Personal LoanApply Now

UPI पिन कैसे बदलें - आसान चरण

अगर आप सोच रहे है यूपीआई पिन को कैसे बदलें तो आपको यह जानकार ख़ुशी होगी की UPI PIN बदलने का प्रोसेस आसान है। ज़्यादातर ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe, BHIM, या Paytm पर एक समान ही है। अपना UPI PIN बदलने के लिए इन चरणों का पालन करें:

  • अपना UPI ऐप खोलें और अपनी प्रोफ़ाइल/फ़ोटो पर क्लिक करें
  • अपना बैंक अकाउंट या पेमेंट मेथड (क्रेडिट कार्ड) चुनें जिसका UPI PIN बदलना है
  • "Change UPI PIN" ऑप्शन पर क्लिक करें
  • अपना पुराना और नया पिन दें
  • OTP या डेबिट कार्ड से ऑथेंटिकेट करें
  • हो गया! आपका पिन सफलतापूर्वक बदल गया है।

यह भी पढ़े: यूपीआई आईडी (UPI ID) क्या है और यूपीआई आईडी कैसे बनाएं?

जिस तरह UPI से पेमेंट करना आसान है, उसी तरह Hero FinCorp से पर्सनल लोन प्राप्त करना भी बेहद सरल है। अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए आज ही हमारी वेबसाइट पर विजिट करें।

आपको अपना यूपीआई पिन कब और क्यों रीसेट करना चाहिए?

अपनी वित्तीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, सिर्फ UPI PIN बदलना ही काफी नहीं है। बल्कि आपको यह भी याद रखना होगा के, आपको ऐसा कब या कब-कब करना चाहिए। कई बार लोग सालों तक एक ही पिन इस्तेमाल करते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है। यहाँ कुछ यूपीआई पिन बदलने के टिप्स दिए गए हैं:

  • अपनी UPI PIN हमेशा याद रखे
  • इससे नियमित हर 3-6 महीने में एक बार ज़रूर बदले
  • कोई आसान या सरल पिन ना रखे
  • अपना पिन कभी भी किसी के साथ शेयर न करें
  • अगर आपको आशंका हो की कोई आपकी पिन जान सकता है तो इससे तुरंत बदले
  • जाल या गलत लिंक के झांसे में न आएं

सुरक्षा ही बचाव है, इसलिए यूपीआई पिन रीसेट कैसे करें इस जानकारी से अपडेट रहना हमेशा फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े: UPI मैंडेट क्या है? अर्थ, फायदे और प्रक्रिया

UPI PIN रीसेट कैसे करें– अगर आप अपना पिन भूल गए हैं

अगर किसी कारणवश आप अपना UPI पिन भूल गए हैं, तो घबराएं नहीं। यहाँ जानें कि UPI पिन कैसे रीसेट करें:

  • अपने UPI ऐप में बैंक अकाउंट सेक्शन में जाएं।
  • इस बार 'Change' के बजाय 'Forgot UPI PIN' या 'Reset UPI PIN' पर क्लिक करें।
  • अपने बैंक अकाउंट लिंक किए गए डेबिट (ATM) कार्ड के अंतिम 6 अंक और एक्सपायरी डेट (MM/YY) सही-सही भरें।
  • आपके बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इसे ऐप में दर्ज करें।
  • नया पिन सेट करें: अब आप अपना नया UPI पिन सेट कर सकते हैं।

याद रखे - UPI PIN reset option के लिए आपका मोबाइल नंबर और डेबिट कार्ड सक्रिय होना चाहिए। पैसे भेजते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। अपनी सभी वित्तीय जरूरतों और भरोसेमंद सेवाओं के लिए Hero FinCorp पर विश्वास करें।

UPI PIN बदलकर या रीसेट करके अपने डिजिटल पेमेंट को सुरक्षित करें

आपकी वित्तीय सुरक्षा केवल आपके हाथों में हैं। चाहे आप यूपीआई पिन कैसे बदलें के स्टेप्स फॉलो करें या पिन भूल जाने पर उसे रीसेट करें, मुख्य उद्देश्य आपकी यूपीआई पिन सुरक्षा को मजबूत करना है।

Hero FinCorp आपको यही सलाह देता है कि अपने वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए नियमित रूप से पिन अपडेट करते रहें। यह एक छोटी सी प्रक्रिया है, लेकिन यह आपको बड़ी धोखाधड़ी से बचा सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q1: क्या मैं किसी भी UPI ऐप से UPI PIN बदल सकता हूँ?

हाँ, आप किसी भी ऐप का उपयोग करके पिन बदल सकते हैं। एक ऐप पर बदला गया पिन सभी ऐप्स पर लागू हो जाएगा।

Q2: नया UPI PIN अपडेट होने में कितना समय लगता है?

नया UPI पिन तुरंत अपडेट हो जाता हैं। यह आपको "Confirm new pin" करके ऑथेंटिकेट करते ही लागु हो जाता हैं।

Q3: अगर OTP नहीं आता तो क्या करें?

निर्धारित समय में OTP न आने पर, 'Resend OTP' पर क्लिक करें।

Q4: UPI PIN बदलने या रीसेट करने में कोई शुल्क लगता है?

नहीं, UPI पिन बदलने या रीसेट करने के लिए बैंक या ऐप कोई शुल्क नहीं लेते हैं।

Q5: यदि डेबिट कार्ड की जानकारी गलत है तो कैसे सुधारें?

बैंक से संपर्क करें कि कहीं आपका कार्ड ब्लॉक या हॉटलिस्ट तो नहीं है।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now