जानिए NOC क्या है, और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है

जानिए NOC क्या है

noc

आज के समय में NOC जैसे दस्तावेद का महत्व बहुत ही ज्यादा है। इसका फुल फार्म No Objection Certificate या अनापत्ति प्रमाण पत्र होता है। इस दस्तावेज का हम सबके जीवन में कहीं न कहीं उपयोग होता है। एनओसी अपने नाम के अनुरूप ही एक दस्तावेज है जिसमें यह स्पष्ट लिखा होता है कि किसी व्यक्ति या संस्था को किसी विशेष प्रक्रिया से कोई आपत्ति नहीं है। एनओसी विशेष रूप से सरकारी कार्यों, बैंकिंग, लोन, नौकरी, शिक्षा, धन, जमीन, वाहन आदि से जुड़े प्रोसेस में देखने को मिलता है।

साधारण शब्दों में, NOC का सीधा अर्थ होता है- ऐसा प्रमाणपत्र जिससे आपत्ति न होने की जानकारी या प्रमाण मिल सके। एनओसी किसी व्यक्ति या संस्था द्वारा लिखित प्रमाणपत्र होता है कि उसे किसी विशेष कार्य या प्रोसेस होने से कोई आपत्ति नहीं है। एनओसी एक आधिकारिक दस्तावेज होता है जो यह बताता है कि संबंधित व्यक्ति या संस्था ने सभी प्रकार के नियमों और शर्तों का पालन कर लिया है। लिहाजा प्रक्रिया को पूरा करने में कोई भी बाधा नहीं है। बैंक, सरकारी कार्यालय, नौकरी, स्कूल-कालेज सोसायटी आदि NOC देते हैं।

उदाहरण के लिए, जब कोई आदमी बैंक से लिया गया लोन पूर्ण रूप से चुकता कर देता है तो बैंक एक एनओसी जारी कर प्रमाणित करता है कि अमुक व्यक्ति के पास कोई बकाया नहीं है। बैंक को अब उसेस कोई भी आपत्ति नहीं है।

To Avail Personal LoanApply Now

NOC की ज़रूरत क्यों पड़ती है? (Why is NOC Needed?)

एनओसी एक प्रकार का सुरक्षा कवच है जो कानूनी अड़चनों से बचाता है। एनओसी दस्तावेज यह प्रमाणित करता है कि व्यक्ति या संस्था ने अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। यह लोन बंद होने की स्थिति हो, नौकरी, वाहन ट्रांसफर, प्रोपर्टी बेचना हो, एनओसी होने के बाद बाद के विवादों और मतान्तर से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: जमीन पर लोन लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?

NOC कैसे मिलेगा? (How to Get an NOC?)

NOC पाने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। एनओसी से पहले यह निश्चित करना होता है कि व्यक्ति या संस्था ने लोन चुका दिया है, प्रोपर्टी बेच दी है आदि। इससे जुड़े दस्तावेजों को संलग्न करके पत्र लिखने पर बैंक या संस्था इसे वेरिफाई करती है और एनओसी जारी कर देती है। फिलहाल कई बैंक और NBFC ऑनलाइन पोर्टल द्वारा भी NOC देने का काम करती है।

लोन NOC न होने पर क्या होगा? (Consequences of Not Having a Loan NOC)

लोन NOC बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। अगर आपने लोन चुकता कर दिया है और बैंक से एनओसी नहीं ली है तो भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बैंक के रिकार्ड में लोन चालू रह सकता है। लिहाजा आपका CIBIL स्कोर बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। भविष्य में जब आप लोन लेने जाएंगे तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: क्रेडिट स्कोर कैसे सुधारें? अपनाइये ये स्टेप्स

NBFC और बैंक में NOC की भूमिका (Role of NOC in NBFCs and Banks)

NBFC और बैंकों में NOC की भूमिका खास होती है। एनओसी से प्रमाणित होता है कि किसी व्यक्ति का लोन अकाउंट पूर्ण रूप से बंद हो चुका है। इसी के आधार पर हाइपोथेक्शन को हटाया जाता है और क्रेडिट रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है।

NOC के प्रकार (Types of NOC)

NOC के प्रकार (Types of NOC)

NOC मूल रूप से अनापत्ति से जुड़ा होता है। इसका सीधा मतलब होता है कि संबंधित संस्था को किसी प्रकार की कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन एनओसी का उपयोग अलग-अलग प्रकार से होता है। नौकरी के लिए नियोक्ता द्वारा, प्रोपर्टी के लिए हाउसिंग सोसायटी द्वारा, लोन चुकता होने की स्थिति में बैंक द्वारा, वाहन के लिए आपटीओ द्वारा, शिक्षा के लिए कॉलेज या विश्वविद्यालय द्वारा जारी एनओसी उपयोगी साबित होती है।

इसके फॉर्मेट बहुत ही सरल होते हैं जिसमें आपत्ति न होने की घोषणा के साथ-साथ जारी करने वाली संस्था का नाम, तारीख, हस्ताक्षर और मुहर मौजूद होता है। एनओसी प्राप्त करने में कई बार सात से पंद्रह दिनों का समय लगता है। अगर एनओसी पाने के बाद किसी कारणवश यह खो जाता है तो पुनः संस्थान से अनुरोध कर डुप्लीकेट प्राप्त किया जा सकता है।

इस प्रकार हम देखते हैं कि एनओसी एक जरूरी दस्तावेज है जो कानूनी अड़चनों से बचने में मददगार है। जब कभी लेनदेन की बात हो या कार्यालय इस्तेमाल के लिए जरूरी हो, एनओसी जरूर लेनी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या NOC केवल लोन चुकाने के बाद ही मिलती है?

हाँ, आमतौर पर लोन चुकता हो जाने पर ही एनओसी मिलती है।

NOC हासिल करने में कितना समय लगता है?

एनओसी हासिल करने में सात से पंद्रह दिनों का समय लग सकता है।

क्या NOC हर तरह के लोन के लिए अनिवार्य है?

हां, हर तरह के लोन के मामले में एनओसी प्राप्त करना होता है।

क्या NOC लेने के बिना संपत्ति बेचना संभव है?

नहीं, संपत्ति कर्जमुक्त है - यह जानने के लिए एनओसी की जरूरत होती है।

NOC खो जाने पर क्या करना चाहिए?

एनओसी खो जाने पर संबंधित संस्था से आवेदन कर डुप्लीकेट की मांग करनी चाहिए।

NOC में कौन-कौन सी जानकारियां शामिल होती हैं?

एनओसी द्वारा संबंधित व्यक्ति का नाम, लोन या अकाउंट नंबर, भुगतान की घोषणा, संस्था का नाम, तारीख, अधिकृत अधिकारी के हस्ताक्षर और संस्था की मुहर आदि जानकारी मिलती हैं।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now

Written by:

Manya Ghosh

Manya is a seasoned finance professional with expertise in the non-banking financial sector, offering 3 years of experience. She excels in breaking down complex financial topics, making them accessible to readers. In their free time, she enjoys playing golf.

View Profile

Find them on :

Products

Personal Loan

Business Loan

Two Wheeler Loan

Used Car Loan

Loan Against Property

Loyalty Loan

Home Loan

Insurance

New Car Loan

Personal Loan By Location

Business Loan By Location

Two Wheeler Loan By Location

Used Car Loan By Location

Loan Against Property By Location

Loan By Amount

Calculators

Application Form

Cibil/Credit Score

Quick Pay

We are one of India's fastest growing NBFCs, disbursing a loan every 30 seconds.

Download the App

Our LSPs and DLAs

IRDAI License No : CA0474

Validity of Current License: 22-03-2023 to 21-03-2026 Category of License: Corporate Agent (Composite)


Our Address

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198


Connect With Us

Retail Customer Care Help

      1800-102-4145
  Customer.Care@HeroFinCorp.com
  9:30 AM - 6:30 PM, Monday to Saturday

CORPORATE CUSTOMER CARE HELP

      1800-103-5271
  corporate.care@HeroFinCorp.com
  10:00 AM - 6:00 PM, Monday to Friday

SUPPORT
WHATSAPP
GET HIPL APP