NEFT क्या है? NEFT फुल फॉर्म और एनईएफटी कैसे करें?

NEFT क्या है? NEFT फुल फॉर्म

एनईएफटी (नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) डिजिटल सिस्टम से पैसे भेजने का एक तरीका है। एनईएफटी भारत में किसी भी बैंक खाते मे राशि भेजने की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहती है और इससे लेनदेन आमतौर पर कुछ घंटों के अंदर ही पूरा हो जाता है। एनईएफटी के माध्यम से कई तरह के जरूरी भुगतान किए जा सकते हैं, जिसमें बिल भुगतान, लोन भुगतान, खरीदारी, सैलरी भेजने और किसी भी अन्य बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने, वेतन भेजने की प्रक्रिया शामिल है। एनईएफटी का उपयोग क्रेडिट कार्ड बिलों का भुगतान करने के लिए भी किया जा सकता है।

यह एक सुविधाजनक और सुरक्षित तरीका है जिससे आप अपने बिलों का समय पर भुगतान कर सकते हैं। एनईएफटी इलेक्ट्रॉनिक रूप से किसी भी बैंक शाखा से किसी भी व्यक्ति के बैंक खाते मे फंड ट्रांसफर कर सकता है। अगर आपके पास नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है तो इसमें ट्रांसफर के लिए बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह भी पढ़ें: डिजिटल वॉलेट क्या है? इसके प्रकार, उदाहरण और इसे कैसे इस्तेमाल करें?

To Avail Personal LoanApply Now

एनईएफटी का फुल फॉर्म

एनईएफटी का फुल फॉर्म नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर है।

एनईएफटी के माध्यम से फंड ट्रांसफर कैसे करें

एनईएफटी के माध्यम से फंड ट्रांसफर करने की दो प्रक्रियाएं हैंः

  1. ऑनलाइन फंड्स ट्रांसफर
  2. ऑफलाइन फंड्स ट्रांसफर

1. ऑनलाइन फंड्स ट्रांसफर

ऑनलाइन माध्यम के लिए पहले यह सुनिश्चित करें की आपका जिस बैंक में आपका खाता है उसका नेट बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध है या नहीं। अगर है तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें।

  • आपने बैंक के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपने लॉग-इन आईडी और पासवर्ड डालकर ऑनलाइन बैंकिंग खाते में लॉग-इन करें।
  • इसके बाद आप फंड ट्रांसफर या एनईएफटी सेक्शन में जाएं।
  • फिर आप ऐड बेनेफिशरी (लाभार्थी) पे क्लिक करें। आपको पहले लाभार्थी की जानकारी वहां डालनी होगी और उसके बाद आप लिस्ट से लाभार्थी को चुन सकते हैं।
  • बेनेफिशरी (लाभार्थी) का नाम, बैंक खाता संख्या और आईएफएससी (भारतीय वित्तीय प्रणाली कोड) कोड डालकर ऐड करना होगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी के माध्यम से मान्यता देने के बाद लाभार्थी को जोड़ने में 1 से 24 घंटे तक का समय लगता है।
  • फिर लाभार्थी को जोड़ने के बाद आपको अपने लाभार्थियों की सूची से उस लाभार्थी का चयन करना होगा जिसे आप पैसा भेजना चाहते हैं।
  • इसके बाद अब आप वह राशि दर्ज करें जो आप ट्रांसफर करना चाहते हैं। इसके बाद आप अब अपने ट्रांजैक्शन की पुष्टि करें।
  • ट्रांजैक्शन पासवर्ड के माध्यम पुष्टि होने के बाद, राशि आपके बैंक खाते से लाभार्थी के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी।
  • एनईएफटी की यह प्रक्रिया मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से भी की जा सकती है। ऊपर बताए गए स्टेप को आपको मोबाइल बैंकिंग में भी फॉलो करना होगा।
  • अगर आप इस प्रक्रिया को सुबह 8 से शाम 7 बजे के बीच करते हैं तो 1 घंटे के अंदर राशि लाभार्थी के अकाउंट में क्रेडिट हो सकता है।

सभी बैंक के आधार पर प्रत्येक ट्रांजैक्शन के लिए समय और क्लियेरेंस की अवधि अलग-अलग हो सकती है। आमतौर पर अगर फंड उसी बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, तो कुछ सेकेंड के अंदर उन्हें प्राप्त करने की उम्मीद कर सकते हैं. हालांकि, जब अन्य बैंकों के बीच इस तरह के ट्रांसफर होते हैं तो क्लियरेंस का समय ज्यादा हो सकता है।

2. ऑफलाइन फंड्स ट्रांसफर

ऑफलाइन माध्यम का उपयोग करके आपको फंड ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में विजिट करना होगा। इसके बाद आपको एनईएफटी फॉर्म भरना होगा। इस फॉर्म में अपनी और जिनको आप पैसे भेजना चाहते हैं उनकी तमाम जरूरी डिटेल्स भी भरनी होती है।

उसके बाद उस फॉर्म को बैंकिंग अधिकारी के पास जमा करना होता है। अगर हम डिटेल्स की बात करें तो अकाउंट नंबर, बैंक अकाउंट में जो नाम है, आईएफएससी कोड, ब्रांच का नाम, बैंक का नाम और दोनों व्यक्तियों के अकाउंट का प्रकार आदि शामिल है।

अगर ट्रांजैक्शन 50,000 रुपये से ज्यादा है तो फंड भेजने वाले को ट्रांजैक्शन शुरू करते समय अपना पैन कार्ड देना अनिवार्य होता है।

नॉन-अकाउंट होल्डर भी एनईएफटी के माध्यम से फंड्स ट्रांसफर कर सकते हैं।

इसके लिये जिस व्यक्ति के पास बैंक अकाउंट नहीं है, वह किसी भी बैंक की नजदीकी एनईएफटी ब्रांच में पूरा पता, फोन नंबर समेत अन्य जानकारी देकर फंड की राशि जमा करके एनईएफटी कर सकता है।

नॉन-अकाउंट होल्डर के लिए प्रति ट्रांजैक्शन 50,000 रुपये तक का ही ट्रांजैक्शन करने की अनुमति दी गई है।

निष्कर्ष

NEFT ने भारत में पैसों का लेनदेन आसान, सुरक्षित और किसी भी समय उपलब्ध बना दिया है। चाहे ऑनलाइन हो या ऑफलाइन, NEFT के ज़रिए आप बिल भुगतान, लोन EMI, सैलरी और फंड ट्रांसफर जैसे रोज़मर्रा के वित्तीय काम आसानी से कर सकते हैं। NEFT की प्रक्रिया को समझकर आप अपने पैसों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं और सही वित्तीय फैसले ले सकते हैं।

अगर आप आसान भुगतान के साथ-साथ भरोसेमंद फाइनेंशियल सॉल्यूशंस भी चाहते हैं, तो Hero FinCorp के पर्सनल और बिज़नेस लोन विकल्प ज़रूर देखें। आज ही Hero FinCorp से जुड़ें और अपने वित्तीय लक्ष्यों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ाएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

NEFT और RTGS में क्या अंतर है?

NEFT और RTGS दोनों ही बैंक द्वारा पैसे ट्रांसफर करने के काम आता है। लेकिन इनके कार्य करने के प्रोसेस में अंतर पाया जाता है।

क्या NEFT 24 घंटे और रविवार को काम करता है?

NEFT ऑनलाइन के माध्यम से 24 घंटे और रविवार को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

NEFT ट्रांजेक्शन में कितना समय लगता है?

NEFT ट्रांजेक्शन में ज्यादा समय नहीं लगता है। आमतौर पर कुछ ही मिनटों या घंटो में इसके माध्यम से राशि लाभार्थी के खाते में पहुंच जाती है।

क्या NEFT के लिए PAN कार्ड की जरूरत होती है?

सामान्य रूप से NEFT करने के लिए PAN कार्ड की जरूरत नहीं होती हैं। अगर आप बैंक जाकर कैश देकर NEFT कराते हैं और राशि ₹50,000 या उससे अधिक है, तो PAN कार्ड या अन्य पहचान पत्र की आवश्यकता है सकती है।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now

Written by:

Tanuj Lalchandani

Tanuj Lalchandani is a Product Manager with more than 5 years of experience in digital product management, fintech, and business transformation. He specialises in building and scaling B2C platforms, leading cross-functional teams, and delivering customer-focused products that drive measurable business growth.

View Profile

Find them on :

Products

Personal Loan

Business Loan

Two Wheeler Loan

Used Car Loan

Loan Against Property

Loyalty Loan

Home Loan

Insurance

New Car Loan

Personal Loan By Location

Business Loan By Location

Two Wheeler Loan By Location

Used Car Loan By Location

Loan Against Property By Location

Loan By Amount

Calculators

Application Form

Cibil/Credit Score

Quick Pay

We are one of India's fastest growing NBFCs, disbursing a loan every 30 seconds.

Download the App

Our LSPs and DLAs

IRDAI License No : CA0474

Validity of Current License: 22-03-2023 to 21-03-2026 Category of License: Corporate Agent (Composite)


Our Address

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198


Connect With Us

Retail Customer Care Help

      1800-102-4145
  Customer.Care@HeroFinCorp.com
  9:30 AM - 6:30 PM, Monday to Saturday

CORPORATE CUSTOMER CARE HELP

      1800-103-5271
  corporate.care@HeroFinCorp.com
  10:00 AM - 6:00 PM, Monday to Friday

SUPPORT
WHATSAPP
GET HIPL APP