
ई-वॉलेट (Electronic Wallet) एक वर्चुअल या डिजिटल वॉलेट है जो स्मार्टफोन/कंप्यूटर के माध्यम से नकद या कार्ड के बगैर सुरक्षित ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान, पैसे ट्रांसफर और रिचार्ज की सुविधा प्रदान करता है। यह सीधे बैंक खाते से ही लिंक होता है। इसमें पहले पैसे जमा करने पड़ते हैं, जिससे तेज और आसान लेनदेन हो पाता है।

डिजिटल वॉलेट एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, ऑनलाइन सेवा या सॉफ्टवेयर आधारित एप्लीकेशन है। यह एक पारंपरिक बटुए की तरह आपके बैंक खाते, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और अन्य वित्तीय जानकारी को सुरक्षित रखता है। यह एप्लीकेशन स्मार्टफोन या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन और ऑफलाइन लेनदेन को तेज, पेपरलेस और सुरक्षित करता है।
इसमें उपयोगकर्ता को ऐप डाउनलोड करके अपने क्रेडिट, डेबिट कार्ड या बैंक खाते को लिंक करना होता है। इसके अलावा, इसमें व्यक्तिगत जानकारी को एन्क्रिप्ट किया जाता है। इसमें ज्यादातर टोकनाइजेशन का उपयोग होता है। जो कार्ड के वास्तविक नंबर की जगह एक डिजिटल टोकन भेजता है। इससे यह बहुत सुरक्षित रहता है। साथ ही, इसमें स्टोर में भुगतान के लिए उपयोगकर्ता फोन को NFC मशीन के पास ले जाकर या QR कोड स्कैन करते हैं। फिर लेनदेन को पूरा करने के लिए अक्सर बायोमेट्रिक या पिन का इस्तेमाल करना होता है।
Google Pay (GPay): यह UPI आधारित भुगतान और बैंक-टू-बैंक ट्रांसफर के लिए सबसे लोकप्रिय ऐप्स में शामिल है।
PhonePe: यह रिचार्ज, बिल पेमेंट और मनी ट्रांसफर के लिए उपयोग किया जाने वाला एक प्रमुख ऐप है।
Paytm: यह एक डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करता है। इसमें वॉलेट बैलेंस, UPI और खरीदारी की सुविधा शामिल होती है।
Apple Pay:यह आपको iPhone से स्टोर में खरीदारी करते समय चेकआउट में सुविधा देता है।

ओपन वॉलेट: यह वॉलेट बैंक द्वारा या फिर बैंक के साथ साझेदारी में जारी होता है। इनका इस्तेमाल खरीदारी के साथ-साथ एटीएम से नकदी निकालने और बैंक ट्रांसफर के लिए भी होता है।
सेमी-ओपन वॉलेट: ये वॉलेट सिर्फ उन्हीं व्यापारियों के साथ उपयोग किया जा सकता है जिनके साथ वॉलेट कंपनी का समझौता होता है।
सेमी-क्लोज्ड वॉलेट: यह एक विशेष स्थान पर खरीदारी या सेवाओं (जैसे रिचार्ज, बिल भुगतान) के लिए मान्य है।
क्लोज्ड वॉलेट: यह एक विशिष्ट कंपनी द्वारा जारी होता है। साथ ही, सिर्फ उसी कंपनी के उत्पादों या सेवाओं के लिए उपयोग किया जाता है, जैसे Amazon Pay का बैलेंस या IRCTC ई-वॉलेट।
E-Wallet एक डिजिटल वॉलेट है जिसका उपयोग तेज़, सुरक्षित और बेहद सुविधाजनक होता है। यह स्मार्टफोन के माध्यम से बिना नकद या कार्ड के तुरंत भुगतान, रिचार्ज और ऑनलाइन खरीदारी की सुविधा प्रदान करता है। इसमें 24 घंटे लेन-देन संभव होता है।
यह भी पढ़ें - यूपीआई आईडी (UPI ID) क्या है और यूपीआई आईडी कैसे बनाएं?
ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने के लिए पहले Google Play Store या ऐप स्टोर से PhonePe, Paytm या Google Wallet जैसे डिजिटल वॉलेट ऐप डाउनलोड कर लें। फिर बैंक खाते या कार्ड को लिंक करें और यूपीआई पिन सेट कर लें। पैसे को ऐड करने के बाद आप QR कोड स्कैन करके ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान तुरंत भुगतान कर सकते हैं।
ई-वॉलेट को सुरक्षित रखने के लिए डिवाइस को पिन/बायोमेट्रिक से लॉक रखना जरूरी होता है। ध्यान रहे कि इसके लिए आप मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें। कभी भी आप अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ऐप को हमेशा अपडेट रखें और किसी के साथ अपनी ओटीपी या यूपीआई पिन को साझा साझा न करें।
ई-वॉलेट के खतरों में फिशिंग लिंक, नकली कस्टमर केयर नंबर, UPI पिन मांगने वाले कॉल, सार्वजनिक वाई-फाई और फोन चोरी होना शामिल है। इनसे बचाव के लिए मजबूत पासवर्ड/पिन का इस्तेनाल करें। किसी भी अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। साथ ही, किसी अज्ञात कॉल पर UPI पिन साझा न करें और ध्यान रखें कि हमेशा ऐप-लॉक रहे।
यह भी पढ़ें: हीरो फिनकॉर्प से पर्सनल लोन कैसे ले?
ई-वॉलेट एक मोबाइल ऐप या डिजिटल सेवा है। यह ऐप आपकी बैंक, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जानकारी को सुरक्षित रखकर ऑनलाइन और ऑफलाइन भुगतान को आसान करता है।
जी हां, अब बिना इंटरनेट के भी ई-वॉलेट और डिजिटल भुगतान संभव हो जाता है।
जी हां, ई-वॉलेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के पेमेंट के लिए पूरी तरह सुरक्षित है।
अपनी जरूरतों के अनुसार सबसे अच्छा ई-वॉलेट चुनने के लिए आप सुरक्षा, उपयोग में आसानी, मर्चेंट नेटवर्क और रिवार्ड्स/कैशबैक जैसे कारकों पर विशेष रूप से ध्यान दें।
अगर ई-वॉलेट से पैसे कट गए लेकिन पेमेंट फेल हो गया है, तो घबराने की कोई जरूरत नहीं हैं। सामान्य तौर पर यह पैसा 1-3 वर्किंग डेज में आपके वॉलेट या बैंक अकाउंट में वापस आ जाता है।
अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।