CRIF स्कोर क्या है और कैसे चेक करें?

CRIF स्कोर क्या है और कैसे चेक करें?

credit score

CRIF (Centre for Research in International Finance) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मान्यता प्राप्त एक प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो है। यह व्यक्तियों और व्यवसायों के लोन/क्रेडिट कार्ड के भुगतान का विश्लेषण करके 300 से 900 के बीच एक स्कोर देती है।

CRIF का फुल फॉर्म - अंतर्राष्ट्रीय वित्त अनुसंधान केंद्र। यह एक संस्था है जो व्यक्तियों और कंपनियों का क्रेडिट डेटा जमा करती है। CRIF रिपोर्ट में पिछले लोन, क्रेडिट कार्ड, भुगतान पैटर्न और पूछताछ की विस्तृत जानकारी होती है और इसे CRIF हाई मार्क तैयार करता है।

बैंक और ऋणदाता आपके आर्थिक जांच के लिए इस रिपोर्ट का उपयोग करते हैं। आपका स्कोर अगर 750 से ज्यादा है तो फिर आपको कम ब्याज दर और आसानी से लोन दिया जा सकता है। इसके साथ ही सीआरआईएफ बताता है कि आपका वित्तीय व्यवहार कितना सही है। तय समय पर अपनी रिपोर्ट की जांच करके आप किसी गलत जानकारी को सुधार सकते हैं।

To Avail Personal LoanApply Now

CRIF स्कोर क्या है?

सीआरआईएफ स्कोर जिसे CRIF हाई मार्क स्कोर भी कहा जाता है। यह 300 से 900 के बीच एक 3 अंकीय संख्या है, जो आपके वित्तीय व्यवहार को दर्शाती है।

CRIF High Mark Credit Score की विस्तृत जानकारी

CRIF High Mark (सीआरआईएफ हाई मार्क) भारत का एक प्रमुख आरबीआई-पंजीकृत क्रेडिट ब्यूरो है, जो व्यक्तियों और व्यवसायों के लिए 300 से 900 के बीच 3 अंकों का क्रेडिट स्कोर देता है। इसके तहत 750 से अधिक का स्कोर बेहतर माना जाता है।

CRIF स्कोर रेंज और उनका क्या मतलब है?

  1. 750 - 900 (उत्कृष्ट) – यह बहुत बढ़िया स्कोर होता है। लोनदाता इसे कम जोखिम का मानते हैं। इसकी वजह से बहुत ही कम ब्याज दर पर लोन और क्रेडिट कार्ड मिलने की संभावना अधिक रहती है।
  2. 650 - 749 (अच्छा) - यह स्वीकार्य स्कोर के रूप में जाना जाता है। ज्यादातर ऋणदाता इस सीमा में लोन या क्रेडिट कार्ड देने पर सोच विचार कर सकते हैं।
  3. 550 - 649 (सामान्य) – इसका मतलब है कि आपने हाल के दिनों में अपने क्रेडिट का प्रबंधन ठीक से नहीं किया है।
  4. 300 - 549 (खराब) - यह स्कोर बहुत खराब माना जाता है। इसमें लोन मिलने में परेशानी हो सकती है।

NH/NA (कोई क्रेडिट इतिहास नहीं) - अगर आप पहली बार लोन/क्रेडिट कार्ड ले रहे हैं, तो यह स्थिति दिखाई दे सकती है।

यह भी पढ़ें: लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?

CRIF High Mark क्रेडिट रिपोर्ट कैसे चेक करें?

CRIF High Mark क्रेडिट रिपोर्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। इसके लिए 'Free Credit Score' पेज पर नाम, पैन नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालना होता है। जिसके बाद आप अपनी रिपोर्ट देख सकते हैं।

CRIF में अकाउंट कैसे बनाएं?

आप CRIF High Mark की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, अपना पैन कार्ड, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से पंजीकरण कर सकते हैं।

CRIF क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त में कैसे प्राप्त करें?

CRIF क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त में कैसे प्राप्त करें?

CRIF हाई मार्क से मुफ्त क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फ्री क्रेडिट रिपोर्ट का चयन कराना होगा। यहां पैन कार्ड और अन्य डिटेल्स के साथ फॉर्म भरकर OTP के माध्यम से पहचान वेरीफाई करें। फिर आप अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। 

नोटः CRIF क्रेडिट रिपोर्ट में गलती मिलने पर तुरंत CRIF की वेबसाइट पर ऑनलाइन 'Raise a Query' या डिस्प्यूट दर्ज करें।

CRIF क्रेडिट स्कोर को बेहतर कैसे बनाएं?

  1. समय पर भुगतान करें: अगर आपने लोन लिया है तो EMI और क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान समय से करें। लेट पेमेंट करने पर CRIF स्कोर प्रभावित होता है।
  2. क्रेडिट उपयोग कम रखें: क्रेडिट कार्ड से जितना कम हो सके खरीददारी करें। साथ ही केवल पूरी बकाया राशि भुगतान करने की कोशिश करें।
  3. क्रेडिट रिपोर्ट जांचें: आप CRIF क्रेडिट रिपोर्ट देखते रहें ताकि गलत एंट्री तुरंत ठीक करा पाएंगे।
  4. लोन के लिए अधिक आवेदन न करें: अगर आप कई लोन ले लेते हैं या फिर कई क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं तो स्कोर गिर सकता है।
  5. पुराने अकाउंट को बंद न करें: आपके पुराने क्रेडिट अकाउंट क्रेडिट हिस्ट्री के बारे में बताते हैं, लिहाजा उन्हें बंद न करें, जारी रखें।

ऊपर दिए सुझावों को आजमाकर आप अपने CRIF क्रेडिट स्कोर को अच्छा कर सकते हैं। इससे आपको लोन या फिर क्रेडिट कार्ड हासिल करने में आसानी रहेगी।

यह भी पढ़ें: EMI का फुल फॉर्म क्या है: अर्थ, प्रकार, गणना और तरीके

मज़बूत क्रेडिट स्कोर, आसान फाइनेंशियल फैसले

CRIF स्कोर आपके वित्तीय व्यवहार की साफ़ तस्वीर पेश करता है और यह तय करता है कि आपको लोन कितनी आसानी से और किन शर्तों पर मिलेगा। नियमित भुगतान और सही क्रेडिट मैनेजमेंट से स्कोर बेहतर रखा जा सकता है।

अगर आपका स्कोर मजबूत है और आप आगे की योजनाओं के लिए फंड चाहते हैं, तो Hero FinCorp से पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और अपने अगले कदम आत्मविश्वास के साथ बढ़ा सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

CRIF का फुल फॉर्म हिंदी में क्या होता है?

अंतर्राष्ट्रीय वित्त में अनुसंधान केंद्र।

CRIF High Mark क्रेडिट स्कोर चेक करने के लिए कौन-कौन से डॉक्युमेंट चाहिए?

CRIF High Mark क्रेडिट स्कोर ऑनलाइन जांचने के लिए किसी फिजिकल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको सिर्फ अपनी निजी और वित्तीय पहचान से जुड़ी कुछ जानकारियां ऑनलाई दर्ज करनी होती हैं।

क्या CRIF Score चेक करने से मेरी क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है?

अपना CRIF Score की जांच करने से आपका क्रेडिट स्कोर प्रभावित नहीं होता है।

CRIF स्कोर और CRIF क्रेडिट रिपोर्ट में क्या अंतर है?

CRIF स्कोर लोन चुकाने की आपकी क्षमता को दर्शाता है। वहीं दूसरी ओर CRIF क्रेडिट रिपोर्ट एक विस्तृत दस्तावेज है जिसमें आपके लोन इतिहास, भुगतान पैटर्न और क्रेडिट उपयोग की विस्तृत जानकारी होती है। इसके आधार पर स्कोर की गणना होती है।

CRIF रिपोर्ट में रिकॉर्ड गलत है तो शिकायत कैसे करें?

CRIF क्रेडिट रिपोर्ट में गलती मिलने पर तुरंत CRIF की वेबसाइट पर ऑनलाइन 'Raise a Query' या डिस्प्यूट दर्ज करें।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now

Written by:

Manya Ghosh

Manya is a seasoned finance professional with expertise in the non-banking financial sector, offering 3 years of experience. She excels in breaking down complex financial topics, making them accessible to readers. In their free time, she enjoys playing golf.

View Profile

Find them on :

Products

Personal Loan

Business Loan

Two Wheeler Loan

Used Car Loan

Loan Against Property

Loyalty Loan

Home Loan

Insurance

New Car Loan

Personal Loan By Location

Business Loan By Location

Two Wheeler Loan By Location

Used Car Loan By Location

Loan Against Property By Location

Loan By Amount

Calculators

Application Form

Cibil/Credit Score

Quick Pay

We are one of India's fastest growing NBFCs, disbursing a loan every 30 seconds.

Download the App

Our LSPs and DLAs

IRDAI License No : CA0474

Validity of Current License: 22-03-2023 to 21-03-2026 Category of License: Corporate Agent (Composite)


Our Address

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198


Connect With Us

Retail Customer Care Help

      1800-102-4145
  Customer.Care@HeroFinCorp.com
  9:30 AM - 6:30 PM, Monday to Saturday

CORPORATE CUSTOMER CARE HELP

      1800-103-5271
  corporate.care@HeroFinCorp.com
  10:00 AM - 6:00 PM, Monday to Friday

SUPPORT
WHATSAPP
GET HIPL APP