बैंक अकाउंट नंबर क्या है?

बैंक अकाउंट नंबर क्या है?

बैंक अकाउंट नंबर बैंक खाते की प्राथमिक पहचान है। इसी के माध्यम से खाता को बैंक के डेटाबेस में दर्ज किया जाता है। ध्यान रहे कि किसी भी दो खाताधारकों या बैंकों की खाता संख्या एक जैसी नहीं होगी। बैंक अपनी शाखाओं के अनुसार ही खातों की पहचान के लिए अलग-अलग प्रारंभिक कोड का इस्तेमाल करते हैं।

साधारण तौर पर बैंक अकाउंट नंबर 10 से 18 अंकों का एक संख्यात्मक कोड होता है। यह व्यक्ति के खाते के प्रकार और बैंक के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। यह एक विशेष संख्या है जो किसी व्यक्तिगत खाते को दी जाती है। भले ही आपका एक ही बैंक में कई खाते हों लेकिन यह संख्या प्रत्येक खाते के लिए अलग-अलग होती है।

Bank Account Number Kya Hota Hai

To Avail Personal LoanApply Now

बैंक खाता संख्या ऑनलाइन कैसे जांचें?

आप अपनी नेट बैंकिंग (इंटरनेट बैंकिंग), मोबाइल बैंकिंग ऐप या बैंक के एसएमएस/कस्टमर केयर के माध्यम से अपना बैंक खाता नंबर आसानी से जांच सकते हैं। यहां लॉग इन करने पर 'अकाउंट समरी' या 'अकाउंट डिटेल्स' सेक्शन में आपको यह दिख जाता है। यहां विस्तार से जानेंः

  1. नेट बैंकिंग – इसके लिए अपने बैंक की वेबसाइट पर यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करना होगा। इसके बाद होमपेज या 'अकाउंट समरी' में आपका खाता नंबर दिखेगा।
  2. मोबाइल ऐप - बैंक के मोबाइल ऐप में लॉग इन करने पर मेरे खाते (My Accounts) या अकाउंट समरी सेक्शन में जाना होगा और फिर वहां आपको खाता नंबर मिल जाएगा।
  3. SMS सेवा – कई सारे बैंक खास कीवर्ड के साथ एक नंबर पर SMS भेजकर खाता नंबर और बैलेंस बताते हैं।
  4. UPI ऐप्स - Google Pay, PhonePe, Paytm जैसे ऐप्स में लिंक किए गए बैंक खाते के आखिरी कुछ नंबर दिखते हैं, जिससे आप पहचान सकते हैं।

साथ ही पढ़ें - बैंक अकाउंट बैलेंस चेक करें आसान तरीकों से

वहीं, नीचे दिए दस्तावेजों के द्वारा भी आप बैंक खाता संख्या का पता लगा सकते हैं :

  1. पासबुक (Passbook)- पासबुक के पहले पेज पर आपका नाम, शाखा (Branch) और खाता नंबर प्रिंट किया रहता है।
  2. चेकबुक (Cheque Book)- हर चेक के निचले हिस्से में रूटिंग नंबर के बाद आपका अकाउंट नंबर होता है।
  3. बैंक स्टेटमेंट (Bank Statement)- आपके हर महीने के स्टेटमेंट में अकाउंट नंबर लिखा रहता है।

साथ ही पढ़ें - डिजिटल भारत में UPI की बढ़ती शक्ति

इसके अलावे कुछ अन्य तरीके हैं जिसके माध्यम से बैंक खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

  1. कस्टमर केयर यानी बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके, वेरिफिकेशन के बाद आप अपना अकाउंट नंबर पूछ सकते हैं।
  2. ATM से मिनी स्टेटमेंट निकालने पर भी आपको यह जानकारी मिल सकती है।

अपने बैंक विवरण को सुरक्षित कैसे रखें?

  1. आप अपने बैंक विवरण को सुरक्षित रखने के लिए मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  2. ध्यान रहे कि OTP, CVV या पिन नंबर किसी के साथ भी साझा न करें।
  3. फिशिंग लिंक पर क्लिक न करें।
  4. पब्लिक Wi-Fi पर बैंकिंग से बचें।
  5. अपने फोन व कंप्यूटर को हमेशा अपडेट रखें।

याद रहे कि बैंक कभी भी आपसे यह जानकारी फोन या ईमेल पर नहीं मांगता। इसलिए हमेशा सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत रिपोर्ट करें।

सही बैंक विवरण: आपके लेनदेन के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

सही बैंक डिटेल्स आपके लेनदेन की सुरक्षा, सटीकता और दक्षता के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि यह धोखाधड़ी से बचाता है, समय पर भुगतान सुनिश्चित करता है, वित्तीय रिकॉर्ड में पारदर्शिता लाता है और बैंक को आपके खाते को सही ढंग से पहचानने में भी आपकी मदद करता है।

इसकी वजह से भुगतान विफलताओं और देरी से बचना संभव हो सकता है। इससे नियामक अनुपालन में भी मदद मिलती है।

सरल और विश्वसनीय बैंकिंग

इस प्रकार हम पाते हैं कि बैंक अकाउंट नंबर किसी व्यक्ति की पहचान से जुड़ा होता है। यह लेन–देन के लिए बेहद आवश्यक होता है। बैंक अकाउंट नंबर के बिना पैसे जमा करना और निकालना असंभव होता है। वहीं आज के डिजिटल समय में इसके उपयोग को लेकर सावधानी बरतनी जरूरी है।

अगर आप सावधानी से उपयोग करते हैं तो बैंक अकाउंट नंबर आपकी बैंकिंग को सरल और विश्वसनीय बनाता है। बैंक अकाउंट नंबर लोन पाने में भी उपयोगी होता है। Hero Fincorp जैसी सेवा द्वारा आप पर्सनल लोन की रकम अपने बैंक अकाउंट में सीधे मंगवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन की अवधि न्यूनतम और अधिकतम समय सीमा

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

लोन के लिए आवेदन करते समय मुझे अपना बैंक अकाउंट नंबर क्यों चाहिए?

लोन के लिए आवेदन करते समय आपका बैंक अकाउंट नंबर इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आपकी आय, खर्चों और वित्तीय स्थिरता को जांचने में मदद करता है। इससे बैंक को यह जानकारी मिल पाती है कि आप लोन चुकाने में सक्षम हैं।

यदि मैं गैर-बैंकिंग वित्तीय/ सरकारी बैंकिंग वित्तीय कंपनी को गलत बैंक अकाउंट नंबर देता हूँ तो क्या होगा?

अगर आप किसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) या सरकारी वित्तीय कंपनी को गलत बैंक अकाउंट नंबर देते हैं तो पैसा गलत खाते में जा सकता है. ऐसा होने पर आप उसे वापस पाने के लिए तुरंत अपनी बैंक शाखा से संपर्क करें।

क्या मेरा गैर-बैंकिंग वित्तीय/ सरकारी बैंकिंग वित्तीय कंपनी ग्राहक आईडी मेरा बैंक अकाउंट नंबर है?

नहीं, आपकी हीरोफिनकॉर्प ग्राहक आईडी (Customer ID) आपका बैंक अकाउंट नंबर नहीं होता है। ग्राहक आईडी सिर्फ आपकी पहचान के लिए होती है, वहीं बैंक अकाउंट नंबर आपके बचत खाते से जुड़ा होता है और लोन के लिए आपको अलग से लोन अकाउंट नंबर (LAN) दिया जाता है।

क्या गैर-बैंकिंग वित्तीय/ सरकारी बैंकिंग वित्तीय कंपनी ईमेल या फोन पर मेरा बैंक अकाउंट नंबर मांगेगा?

नहीं, कोई भी विश्वसनीय गैर-बैंकिंग वित्तीय (NBFC) या सरकारी बैंक आपको ईमेल या फोन के माध्यम से कभी भी आपका पूरा बैंक अकाउंट नंबर, पिन, OTP या पासवर्ड नहीं मांग सकता है।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now

Written by:

Katyaini Kotiyal

Katyaini is a finance expert with a focus on the non-banking financial sector, bringing over 8 years of experience in NBFC. She specializes in simplifying complex financial concepts for readers, helping them navigate the NBFC landscape. Outside of work, she is passionate about travelling.

View Profile

Find them on :

Products

Personal Loan

Business Loan

Two Wheeler Loan

Used Car Loan

Loan Against Property

Loyalty Loan

Home Loan

Insurance

New Car Loan

Personal Loan By Location

Business Loan By Location

Two Wheeler Loan By Location

Used Car Loan By Location

Loan Against Property By Location

Loan By Amount

Calculators

Application Form

Cibil/Credit Score

Quick Pay

We are one of India's fastest growing NBFCs, disbursing a loan every 30 seconds.

Download the App

Our LSPs and DLAs

IRDAI License No : CA0474

Validity of Current License: 22-03-2023 to 21-03-2026 Category of License: Corporate Agent (Composite)


Our Address

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198

CORPORATE OFFICE

09, Basant Lok, Vasant Vihar, New Delhi - 110057
Tel. +91-11-49487150
Fax. +91-11-49487197, +91-11-49487198


Connect With Us

Retail Customer Care Help

      1800-102-4145
  Customer.Care@HeroFinCorp.com
  9:30 AM - 6:30 PM, Monday to Saturday

CORPORATE CUSTOMER CARE HELP

      1800-103-5271
  corporate.care@HeroFinCorp.com
  10:00 AM - 6:00 PM, Monday to Friday

SUPPORT
WHATSAPP
GET HIPL APP