Apply for loan on HIPL app available on Google PlayStore and App Store - Download Now

डिजिटल भारत में UPI की बढ़ती शक्ति

डिजिटल भारत में UPI की बढ़ती शक्ति

डिजिटल भारत में UPI की शक्ति तेजी से बढ़ी है। यह देश के 80% से अधिक डिजिटल लेनदेन को संचालित करती है। यह दुनिया का सबसे तेज और सक्षम रियल-टाइम पेमेंट सिस्टम है, जो छोटे विक्रेताओं से लेकर बड़े लेनदेन तक, हर आम आदमी के दैनिक जीवन में गहराई से समा चुका है। यह अब वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहा है।

UPI (यूनिफ़ाइड पेमेंट्स इंटरफ़ेस) लोगों के लिए वरदान की तरह है, क्योंकि इससे भुगतान तेजी से और सुपक्यषित रूप में होता है। जब चाहें नकद एक बैंक खाते से दूसरे बैंक खाते में भेज सकते हैं। आजकल छोटे-बड़े दुकानदार सभी यूपीआई भुगतान लेते हैं लिहाजा यह काफी लोकप्रिय है।

To Avail Personal LoanApply Now

भारत में टॉप 10 UPI ऐप्स

हमारे देश भारत का डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम तेज और सुरक्षित है। यह उपयोग करने में सुविधाजनक है जिससे लोग अधिक इस्तेमाल करते हैं। यह मात्र भुगतान का माध्यम नहीं है बल्कि दैनिक छोटी-बड़ी खरीददारी के लिए भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यहां भारत के टॉप 10 UPI ऐप्स पर के बारे में देख सकते हैं।

  1. PhonePe – फोनपे UPI ऐप सुरक्षित और आसान लेनदेन के लिए लोकप्रिय है। इसमें बिल भुगतान, रिचार्ज और इनवेस्ट आदि सेवाएँ मिलती हैं।
  2. Google Pay – यह यूजर फेंडली होने के साथ ही तेज भुगतान और आकर्षक कैशबैक सुविधा के लिए फेमस है।
  3. Paytm – यूपीआई के साथ-साथ यह ई-कॉमर्स, बिल भुगतान और मर्चेंट पेमेंट्स को लेकर लोकप्रिय है।
  4. Navi UPI – यह एक उभरता हुआ यूपीआई प्लेटफ़ॉर्म है जो यूजर के बीच सराहा जा रहा है।
  5. Super.money – यूपीआई पेमेंट सुविधा के साथ स्मार्ट खर्च और बचत फीचर्स जैसी सुविधा प्रदान करता है।
  6. CRED – यह प्रीमियम यूजर को ध्यान में रखकर सेवा प्रदान करता है। इसमें क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान और रिवॉर्ड इनसेंटिव आदि की भी सुविधा है।
  7. FamPay (Fam) – यह छोटे-मोटे लेनदेन को आसान एवं सुरक्षित बनाता है और युवाओं के बीच लोकप्रिय है।
  8. Axis Bank UPI – बैंक से जुड़ा यूपीआई समाधान है जो सुरक्षा और भरोसा देता है।
  9. BHIM App – NPCI द्वारा विकसित किया गया मौलिक यूपीआई ऐप है।
  10. Amazon Pay UPI – यह Amazon के इकोसिस्टम में इंटीग्रेटेड UPI सेवा है।

 

UPI ऐप्सफीचर्सलिमिटचार्ज
PhonePeUPI पेमेंट, बिल पेमेंट, रिचार्जबैंक द्वारा तय (आमतौर पर ₹1 लाख/दिन)अधिकतर फ्री
Google PayUPI ट्रांसफर, रिचार्ज, रिवॉर्ड्सबैंक द्वारा तयफ्री
PaytmUPI, वॉलेट, बिल पेमेंटबैंक/ऐप के अनुसारअधिकतर फ्री
NaviUPI पेमेंट, लोन इंटीग्रेशनबैंक द्वारा तयफ्री
Super.moneyUPI पेमेंट, कैशबैकबैंक द्वारा तयफ्री
CREDUPI, क्रेडिट कार्ड मैनेजमेंटबैंक द्वारा तयफ्री
FamAppUPI, फैमिली अकाउंट फीचरबैंक द्वारा तयफ्री
Axis PayAxis बैंक UPI, बिल पेमेंटबैंक द्वारा तयफ्री
BHIMसरकारी UPI ऐप, मनी ट्रांसफरआमतौर पर ₹1 लाख/दिनफ्री
Amazon PayUPI, शॉपिंग, बिल पेमेंटबैंक द्वारा तयफ्री

ऊपर दिए गए टेबल में विभिन्न UPI ऐप्स के फीचर्स, ट्रांजैक्शन लिमिट और चार्ज के बारे में बताया गया है। आप देख सकते हैं कि ज्यादातर ऐप्स यूजर से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लेते हैं। यही कारण है कि भारत में यह लोकप्रिय हो चुका है और लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बन गया है।

Also Read:How to Set up a UPI PIN Without a Debit Card

डिजिटल भुगतान से डिजिटल EMI तक, सब कुछ आसान

डिजिटल भुगतान के इस दौर में सही UPI ऐप चुनना जितना ज़रूरी है, उतना ही ज़रूरी है अपने EMI भुगतानों को समय पर और बिना तनाव के मैनेज करना। Hero FinCorp का UPI AutoPay फीचर इसमें बड़ी मदद करता है, जिससे आपकी EMI अपने-आप, सुरक्षित और तय तारीख़ पर कट जाती है।

अगर आपको तेज़, डिजिटल और भरोसेमंद पर्सनल लोन चाहिए, तो Hero FinCorp के साथ अप्लाई करें, आसान प्रोसेस, पारदर्शी शर्तें और समय पर सपोर्ट के साथ।आज ही अप्लाई करें और फाइनेंशियल टेंशन को UPI की तरह आसान बनाएं!

साथ ही पढ़ें - यूपीआई आईडी (UPI ID) क्या है और यूपीआई आईडी कैसे बनाएं?

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2026 में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला UPI ऐप कौन-सा है?

2026 में भी PhonePe (फोनपे) भारत में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला UPI ऐप है।

मैं EMI का भुगतान UPI के माध्यम से कैसे कर सकता हूँ?

आप UPI के माध्यम से EMI का भुगतान सीधे अपने लेंडर (lender) के UPI ID पर भेजकर या फिर कुछ ऐप्स और बैंकों के माध्यम से QR कोड स्कैन करके "EMI @ UPI" विकल्प चुनकर कर सकते हैं। आप टेन्योर (अवधि) चुनकर EMI को ऑटोमेटिक या मैन्युअल रूप से चुका सकते हैं।

UPI ऐप्स पर लेनदेन की दैनिक सीमा क्या है?

UPI ऐप्स पर साधारण व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेनदेन की दैनिक सीमा ₹1 लाख रुपये है लेकिन व्यक्ति-से-व्यापारी (P2M) के लिए यह सीमा ₹10 लाख रुपये तक बढ़ गई है। मुख्य रूप से बीमा प्रीमियम, यात्रा बुकिंग और सरकारी ई-मार्केटप्लेस जैसे क्षेत्रों के लिए यह सीमा बढ़ गई है। साथ ही यह बैंकों और विशिष्ट उपयोगों पर भी निर्भर करता है, जिसमें 1 लाख रुपये की सीमा अभी भी कई सामान्य व्यापारी भुगतानों पर लागू है।

क्या UPI लेनदेन के लिए कोई शुल्क लगता है?

नहीं, साधारण तौर पर UPI लेनदेन निःशुल्क होता है। सरकार और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने इसे व्यक्तिगत उपयोग के लिए फ्री रखा है ताकि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा मिल सके।

Also Read: यूपीआई लेनदेन शुल्क क्या हैं?

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now