Apply for loan on HIPL app available on Google PlayStore and App Store - Download Now

क्या मैं बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकाल सकता हूँ

क्या मैं बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकाल सकता हूँ

हाँ, आप UPI (Unified Payments Interface) का उपयोग करके बिना एटीएम कार्ड के भी पैसे निकाल सकते हैं। जिसे कार्डलेस कैश विड्रॉल कहा जाता है। इसमें आप एटीएम मशीन पर QR कोड स्कैन करके और अपना UPI PIN डालकर कैश निकाल सकते हैं। ध्यान रहे कि इसके लिए आपके पास स्मार्टफोन और UPI ऐप (जैसे GPay, PhonePe, BHIM) का होना बहुत जरूरी है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ उन्हीं बैंकों के एटीएम पर उपलब्ध है जो इसे सपोर्ट करते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपीआई आईडी (UPI ID) क्या है और यूपीआई आईडी कैसे बनाएं?

To Avail Personal LoanApply Now

UPI से पैसे कैसे निकालें?

  1. UPI-सक्षम ATM पर जाएं: ऐसे एटीएम ढूंढें जो UPI Cash Withdrawal या Cardless Cash Withdrawal का विकल्प देते हों।
  2. विकल्प चुनें: एटीएम स्क्रीन पर UPI Cash Withdrawal या 'ICCW' का चयन करें।
  3. QR कोड स्कैन करें: अपने फोन में UPI ऐप (GPay, PhonePe, BHIM) खोलें। इसके बाद आप एटीएम स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन कर लें।
  4. राशि दर्ज करें: फिर आप वह राशि डाल दें जो आप निकालना चाहते हैं।
  5. UPI PIN डालें: अपने फोन पर आप अपना UPI पिन डालें।
  6. कैश प्राप्त करें: लेन देन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एटीएम से कैश मिल जाएगा।

बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकालने के लिए निम्नलिखित व्यवस्था का होना जरूरी है:

  • स्मार्टफोन और इंटरनेट: आपके पास एक स्मार्टफोन और एक्टिव इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा होनी जरूरी है।
  • बैंक की सुविधा: यह सुविधा हर एटीएम पर नहीं होती है।
  • सुरक्षा: इस कार्ड को स्वाइप करना अधिक सुरक्षित है क्योंकि इसमें कार्ड का पिन या कार्ड की जानकारी मशीन में नहीं रहती।

SBI के ग्राहक YONO ऐप के माध्यम से भी बिना कार्ड के पैसे निकाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के 15 बेस्ट इंस्टेंट पर्सनल लोन ऐप्स

कार्डलेस ATM निकासी का अर्थ क्या होता है?

कार्डलेस ATM निकासी का मतलब बिना डेबिट/क्रेडिट कार्ड के अपने मोबाइल ऐप (UPI, नेटबैंकिंग) या SMS के माध्यम से OTP/QR कोड का इस्तेमाल करके ATM से कैश निकालना। इससे कार्ड खोने या स्किमिंग का खतरा कम रहता है। यह तरीका ज्यादा सुरक्षित और सुविधाजनक है।

कार्डलेस ATM निकासी के प्रमुख लाभ क्या हैं?

  1. बढ़ी हुई सुरक्षा (Enhanced Security): इसमें कोई भौतिक कार्ड शामिल नहीं होने की वजह से कार्ड स्किमिंग, क्लोनिंग और चोरी का जोखिम कम हो जाता है। लेनदेन मोबाइल ऐप और OTP/QR कोड के माध्यम से सुरक्षित होता है, जिससे धोखाधड़ी का खतरा कम होता है।
  2. अत्यधिक सुविधा (Ultimate Convenience): आपको अपना डेबिट/क्रेडिट कार्ड साथ नहीं रखान होता है. अगर आपका कार्ड खो जाता है तब भी आप पैसे निकाल सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग ऐप के इस्तेमाल से कभी भी, कहीं भी नकदी तक पहुंच संभव होता है।
  3. तेज और आसान लेनदेन (Faster & Easier Transactions): कार्ड डालने, पिन डालने और निकालने की प्रक्रिया के बदले यह QR कोड स्कैन करने या कोड दर्ज करने के बराबर तेज हो सकता है। खासकर उन यात्रियों के लिए उपयोगी है जो अपना कार्ड नहीं ले जाना चाहते हैं।
  4. संपर्क रहित (Contactless): इसमें मशीन को छूने की जरूरत कम होती है, जिस कारण स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिहाज से यह बेहतर है।
  5. कम या कोई शुल्क नहीं (Low or No Fees):कई सारे बैंक कार्ड रहित लेनदेन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेते, जिससे बैंकिंग लागत कम हो जाती है।

UPI का उपयोग करके ATM से नकदी कैसे निकालें?

इसके लिए पहले UPI ट्रांजैक्शन को सपोर्ट करने वाले ATM पर जाएं।फिर आप ATM स्क्रीन पर 'UPI कैश निकासी' विकल्प चुनें।

अब अपने स्मार्टफोन पर अपना UPI ऐप खोलें। फिर ATM स्क्रीन पर दिखाया गया QR कोड स्कैन कर लें। अब आप जिस राशि को निकालना चाहते हैं, उसे दर्ज कर दें। फिर आप अपने UPI ऐप पर ट्रांजैक्शन की पुष्टि कर लें। ATM से अपना कैश कलेक्ट करें

कार्डलेस ATM निकासी से जुड़ी सामान्य समस्याओं का निवारण

कार्डलेस निकासी में अक्सर तकनीकी दिक्कतें, नेटवर्क समस्याएं और सुरक्षा चिंताएं होती हैं, जिनका निवारण ऐप रीस्टार्ट करके, बैंक हेल्पलाइन से तुरंत संपर्क करके, इंटरनेट कनेक्शन जांच करके और UPI पिन/OTP सेव करके किया जाता है। सीधी सी बात यह है कि यह सुविधा सुरक्षित है पर मोबाइल की सुरक्षा महत्वपूर्ण है।

डिजिटल बैंकिंग का अगला कदम

UPI और कार्डलेस ATM निकासी ने नकदी तक पहुँच को पहले से कहीं ज़्यादा सुरक्षित और आसान बना दिया है। ऐसे डिजिटल विकल्प रोज़मर्रा की ज़रूरतों को बिना झंझट पूरा करने में मदद करते हैं।

और जब आपकी वित्तीय ज़रूरतें सिर्फ़ निकासी से आगे बढ़ें, तो सही समय पर सही सपोर्ट भी ज़रूरी होता है। Hero FinCorp का पर्सनल लोन पूरी तरह डिजिटल प्रक्रिया के साथ आपकी योजनाओं को सहज रूप से आगे बढ़ाने में मदद करता है।

आज ही अपने विकल्प जानें और समझदारी से अगला कदम उठाएँ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या कार्डलेस ATM निकासी प्रदान करता है?

हां, कई बैंक अब कार्डलेस एटीएम निकासी की सुविधा देते हैं। जहां आप अपने डेबिट कार्ड के बगैर अपने मोबाइल ऐप का उपयोग करके एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं।

क्या मैं अपने EMI का भुगतान कार्डलेस ATM निकासी के माध्यम से कर सकता हूँ?

नहीं, आप अपनी EMI का भुगतान सीधे कार्डलेस ATM निकासी से नहीं कर सकते हैं।

यदि कार्डलेस ATM निकासी के साथ कोई समस्या आती है तो मुझे किससे संपर्क करना चाहिए?

कार्डलेस ATM निकासी में समस्या आने पर सबसे पहले अपने बैंक के कस्टमर केयर पर कॉल करें या बैंक के मोबाइल ऐप/वेबसाइट के माध्यम से शिकायत दर्ज करें।

क्या सभी ATM कार्डलेस निकासी का समर्थन करते हैं?

नहीं, सभी ATM कार्डलेस निकासी का समर्थन नहीं करते हैं।

बिना कार्ड के ATM से नकदी निकालने की दैनिक सीमा क्या है?

कार्ड रहित नकद निकासी की सीमा रेजाना ₹20,000 रुपये या दिन में दो बार तक प्रति लेनदेन ₹10,000 रुपये है।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Personal LoanApply Now