
पर्सनल लोन वितरण वह प्रक्रिया जिसके द्वारा मंजूर लोन राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा हो जाती है। यह बिना किसी सिक्योरिटी वाला लोन है। इसे आप किसी भी उद्देश्य के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रक्रिया में कम दस्तावेज़ (e-KYC) के साथ कुछ ही मिनटों या घंटों में बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर कर हो जाता है।

पर्सनल लोन डिस्बर्स्ड का मतलब, आपके द्वारा स्वीकृत लोन की राशि बैंक या लेंडर द्वारा आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। इस लोन प्रक्रिया का अर्थ है कि पैसा अब आपके इस्तेमाल के लिए उपलब्ध है और उस पर ब्याज लगना शुरू हो गया है।
लोन डिस्बर्समेंट प्रक्रिया यानी जिसमें लेंडर अप्रूव्ड लोन राशि आपके खाते में या सीधे विक्रेता को ट्रांसफर करता है। लोन डिस्बर्समेंट की प्रक्रिया को आसान तरीके से निम्न चरणों में देखा जा सकता है:
लोन डिस्बर्समेंट में मुख्य रूप से आवेदन व दस्तावेज जमा करना, सत्यापन (वेरिफिकेशन), ऋण समझौता हस्ताक्षर, और धनराशि का हस्तांतरण शामिल है। यह प्रक्रिया स्वीकृत दस्तावेजों और नियमों पर निर्भर होती है।
लोन डिस्बर्समेंट में देरी की कई वजहें होती हैं। लोन की राशि देने से पहले बैंक अपनी ओर से पूरी जांच-पड़ताल कर लेती है। साथ ही, सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लिए जाते हैं। यहां लोन डिस्बर्समेंट में देरी के कुछ प्रमुख कारण देख सकते हैंः
लोन डिस्बर्समेंट स्टेटस चेक करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करेंः

लोन डिस्बर्समेंट समस्या समाधान के लिए पहले अपने बैंक या ऋणदाता की सपोर्ट टीम से संपर्क करें। बैंक अकाउंट का विवरण, KYC और ए-साइन (e-sign) जैसी दस्तावेजी औपचारिकताओं की अच्छे से छानबीन कर लें. इस दौरान अगर समस्या सामने आए तो लोनदाता के शिकायत सेल में औपचारिक ईमेल भेजें और सोशल मीडिया के माध्यम से भी संपर्क करने की कोशिश करें।
यह भी पढ़ें: लोन के बाद एनओसी: क्यों, कैसे, और कब करें आवेदन?
पर्सनल लोन डिस्बर्समेंट के बाद, स्वीकृत राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर हो जाती है। इसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा अगले महीने से ही ईएमआई पुनर्भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
हाँ, लोन डिस्बर्समेंट के बाद आवेदन रद्द किया जा सकता है, लेकिन यह एक जटिल प्रक्रिया है और इसमें शुल्क लग सकता है। ज्यादातर बैंक आमतौर पर 3-7 दिन या फिर 14 दिनों तक का समय देते हैं, जिसमें आप बिना किसी प्री-पेमेंट पेनल्टी के मूल राशि और ब्याज वापस कर सकते हैं।
लोन डिस्बर्समेंट का समय मुख्य रूप से बैंक और लोन के प्रकार पर निर्भर करता है। पर्सनल लोन कुछ मिनटों से लेकर 24-48 घंटों में मिल जाने की पूरी संभावना रहती है। वहीं, होम लोन या पारंपरिक बैंकों से ऋण मिलने में 1 से 7 दिन या फिर इससे भी अधिक समय लगने के उम्मीद रहती है।
हाँ, अधिकांश पर्सनल लोन और ऑनलाइन ऋण स्वीकृति के बाद सीधे आपके रजिस्टर्ड बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है।
आंशिक डिस्बर्समेंट तब होता है जब लेंडर एक ही समय के बजाय कई चरणों में लोन राशि जारी करता है. यह आमतौर पर प्रॉपर्टी निर्माणाधीन रहने के समय होता है। यहां आपको हर चरण में आगे बढ़ने की वजह से फंड प्राप्त होते हैं और पूरी रिलीज़ होने तक सिर्फ डिस्बर्स की गई राशि पर ही ब्याज लिया जाता है.
भुगतान और डिस्बर्समेंट में यह अंतर यह है कि भुगतान किसी वस्तु या सेवा के बदले की गई राशि है, जबकि डिस्बर्समेंट किसी विशेष कोष या फंड से धन का वितरण है। आपको बता दें कि भुगतान अंतिम लेन-देन है, जबकि डिस्बर्समेंट अक्सर एक बड़ी प्रक्रिया का हिस्सा होता है, जो कंपनी या बैंक द्वारा अधिकृत किया जाता है।
अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।