
पैन कार्ड भारत में आयकर विभाग द्वारा जारी 10 अंकों का एक अद्वितीय नंबर वाला दस्तावेज़ है। यह मुख्य रूप से सभी वित्तीय लेनदेन को ट्रैक करने, कर चोरी रोकने और पहचान के प्रमाण के रूप में भी जरूरी होता है। भारत में टैक्स रिटर्न फाइल करने के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है। 50,000 रूपये से अधिक के बैंक जमा, FD या बड़ी संपत्ति की खरीद-बिक्री के लिए यह ज़रूरी होता है।
इसके अलावा, नया बैंक खाता खोलने, शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए पैन कार्ड अनिवार्य होता है। फिर यह ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य सरकारी कामों के लिए एक विश्वसनीय पहचान पत्र होता है। फिर यह लोन के लिए आवेदन करने या क्रेडिट कार्ड हासिल करने के लिए पैन कार्ड की जरूरत होती है। यह एक विशिष्ट नंबर है जो कर योग्य आय वाले लोगों और संस्थाओं की पहचान को ट्रैक करता है, जिससे कर चोरी पर लगाम कसा जाए।

पैन कार्ड बनवाने का समय आवेदन के तरीके पर निर्भर है। आधार-आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने पर इंस्टेंट ई-पैन 10 मिनट से 48 घंटों में मिलता है। वहीं, भौतिक पैन कार्ड डाक द्वारा घर आने में करीब 15-20 दिनों का समय लगता है।
पैन कार्ड बनवाने के लिए पहले NSDL (अब Protean) या UTIITSL पोर्टल को खोलें। इसके बाद Apply Online पर क्लिक करके फॉर्म 49A भरें। फिर आधार कार्ड, पैन फॉर्म और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड कर लें।
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। फिर आधार के माध्यम से सत्यापन करना होगा, जिससे प्रक्रिया तेज़ हो जाती है। फिर फॉर्म सबमिट करने के बाद 14 अंकों की संख्या नोट करना होगा, जो 48 घंटों में ई-पैन के लिए जरूरी होता है।
अगर आपके पास आधार कार्ड है और उससे मोबाइल नंबर लिंक है, तो आप 15 मिनट में ई-पैन प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने पर डिजिटल पैन 2-4 दिनों में और भौतिक कार्ड डाक द्वारा 15-20 दिनों में मिल जाता है। अगर फॉर्म डाक से भेजा गया है, तो प्रक्रिया में करीब 20 दिन समय लग सकता है।

नियमित पैन कार्ड आवेदन जमा करने के 25 दिनों के अंदर डाक द्वारा आपके पंजीकृत पते पर पहुंच जाता है। आप अगर आधार-आधारित ई-केवाईसी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हैं, तो डिजिटल ई-पैन 24 से 48 घंटों में मिलने की संभावना है, जबकि फिजिकल कार्ड में करीब 15 दिन का समय लग सकता है।
NSDL (Protean) पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस तरह है - पहले प्रोटीन (पूर्व में NSDL) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और फिर Application Type में 'New PAN - Indian Citizen (Form 49A)' चुनें। इसके बाद, अपनी श्रेणी और चुनें, नाम, जन्म तिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज कर लें। फिर सबमिट करने पर एक टोकन नंबर मिलेगा इसे आप नोट कर लें और आवेदन जारी रखें। फिर आप based e-KYC' का उपयोग करके बिना दस्तावेज अपलोड किए ही आवेदन कर लें। इसके बाद, आप आवश्यक शुल्क का भुगतान करें। फिर आप आधार ओटीपी-आधारित e-KYC या ई-हस्ताक्षर का उपयोग करें।
यह भी पढ़ें:पर्सनल लोन क्या है? - अर्थ, प्रकार, लाभ और आवेदन प्रक्रिया
पैन कार्ड आवेदन की स्थिति जानने के लिए सबसे आसान तरीका 15-अंकों वाला नंबर है, जिसका उपयोग करके Protean (NSDL) या UTIITSL की वेबसाइट पर जाना होता है। इसे 57575 पर SMS भेजकर या 020-27218080 पर कॉल करके भी ट्रैक किया जा सकता है।
भारत में नया पैन कार्ड बनवाने के लिए भारतीयों के लिए सामान्य शुल्क 107 रुपये है। जबकि विदेशी पते के लिए यह लगभग 1,020 रुपये है।
1 जुलाई 2025 से भारत में नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड जरूरी है। यह एक जरूरी दस्तवेज़ है। अब ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या जन्म प्रमाण पत्र जैसे अन्य वैकल्पिक दस्तावेज़ों के बिना केवल आधार के माध्यम से ही नया पैन कार्ड बन सकता है।
ई-पैन और फिजिकल पैन कार्ड दोनों आयकर विभाग द्वारा जारी वैध दस्तावेजों में शामिल है। ई-पैन एक डिजिटल PDF रूप है जो मिनटों में ईमेल पर मिलता है, जबकि फिजिकल पैन कार्ड एक लेमिनेटेड प्लास्टिक कार्ड है जो डाक द्वारा मिलता है।
अगर आपका पैन कार्ड खो गया है या क्षतिग्रस्त हो गया है, तो आपको Protean (NSDL) या UTIITSL की वेबसाइट पर Reprint of PAN Card के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
पैन कार्ड में गलती ठीक करने के लिए Protean (पहले NSDL) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन 'Change/Correction in PAN' फॉर्म भरना होगा। फिर सही विवरण, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और सहायक दस्तावेज जमा देना होगा।
नाबालिग भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं, क्योंकि इसके लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है।
अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।