Loading...

लोन EMI ऑनलाइन कैसे भरें?

Personal Loan23 March 2026Ashavmedh Singh1.0K
लोन EMI ऑनलाइन कैसे भरें?

लोन EMI ऑनलाइन आप अपने बैंक की नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप (Google Pay, Paytm, PhonePe) या फिर लेंडर की वेबसाइट के माध्यम से भर सकते हैं। इसके लिए आपको Loan Repayment' सेक्शन में जाकर अपना लोन अकाउंट नंबर दर्ज करना होगा। उसके बाद निर्धारित राशि डालकर UPI/डेबिट कार्ड से भुगतान कर लें।

EMI

Personal Loan in Minutes!Apply Now

लोन ईएमआई क्या होती है?

लोन ईएमआई का मतलब समान मासिक किस्त होता है। यह एक तय राशि होती है जो उधारकर्ता द्वारा हर महीने निर्धारित तारीख पर बैंक या ऋणदाता को चुकाई जाती है। इसमें मूलधन और ब्याज दोनों ही होते हैं।

वेबसाइट के माध्यम से ईएमआई भुगतान

वेबसाइट के माध्यम से EMI का भुगतान करना बहुत ही सुरक्षित और आसान तरीका है। इस भुगतान के लिए ऋणदाता की आधिकारिक वेबसाइट, App या फिर नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करके अपने ऋण खाता संख्या के साथ लॉग-इन करना होता है। इसके बाद, आप UPI, डेबिट कार्ड या फिर नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ऋण पुनर्भुगतान क्या होता है और कैसे करें?

मोबाइल ऐप के जरिए ईएमआई भुगतान

मोबाइल ऐप के जरिए ईएमआई भुगतान के लिए UPI ऐप्स (Google Pay, Paytm, PhonePe, Mobikwik आदि) खोलें और रिजार्च एंड बिल पेमेंट्स सेक्शन में जाकर Loan EMI या Loan Repayment ऑप्शन का चयन करें। इसके बाद अपना लोन प्रोवाइडर का चयन करके लोन अकाउंट नंबर/कंज्यूमर आईडी डालें और फिर अमाउंट भरने के बाद UPI पिन डालकर पेमेंट कर दें।

डिजिटल वॉलेट और यूपीआई ऐप्स से भुगतान

डिजिटल वॉलेट और यूपीआई ऐप्स यानी Paytm, PhonePe और Google Pay से स्मार्टफोन के माध्यम से तेज और सुरक्षित भुगतान किया जा सकता है। बैंक खातों के बीच यूपीआई सीधे रीयल-टाइम ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करता है। वहीं, वॉलेट में पैसे लोड करके QR कोड स्कैन करके भुगतान संभव होता है।

यह भी पढ़ें: ई-वॉलेट क्या है? 

नेट बैंकिंग द्वारा ईएमआई भुगतान

नेट बैंकिंग के माध्यम से ईएमआई का भुगतान करने के लिए आपको अपने बैंक की वेबसाइट या फिर लेंडर के पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद, भुगतान ऑप्शन को चुनकर लोन अकाउंट डिटेल्स विवरण दर्ज करना होगा। फिर आपको नेट बैंकिंग के माध्यम से राशि का भुगतान करना होगा।

Image

ऑफलाइन माध्यम से भुगतान (यदि आवश्यक हो)

ऑफलाइन भुगतान यानी इंटरनेट या ऑनलाइन बैंकिंग के बिना नकद, चेक या कार्ड स्वाइप के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया। इसके तहत नकद भुगतान, बैंक ट्रांसफर, चेक, मनी ऑर्डर और बिना इंटरनेट के काम करने वाले *99# USSD कोड आधारित यूपीआई सेवाएं भी शामिल हैं।

लोन ईएमआई कैसे भुगतान करें? महत्वपूर्ण सुझाव

लोन EMI का भुगतान ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन 3-5 दिन पहले किया जा सकता है। लेट फीस से बचने के लिए आप समय पर भुगतान करें, क्योंकि यह आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकता है।

महत्वपूर्ण सुझाव - समय पर भुगतान करना, खाते में पर्याप्त बैलेंस रहना, क्रेडिट स्कोर का सही रहना, तारीख याद रखने के लिए रिमाइंडर सेट करना, देरी होने पर बैंक को पहले ही सूचित करना आदि।

आम समस्याएं और समाधान

लोन की EMI न भर पाना या अधिक होना एक सामान्य समस्या है। इसकी वजह से क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है और पेनल्टी भी लग सकती है। इसके समाधानों में बैलेंस ट्रांसफर, अवधि बढ़ाना, बैंक से रीस्ट्रक्चरिंग की बात करना या फिर समय से पहले कुछ भुगतान करना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: क्रेडिट स्कोर कैसे सुधारें? अपनाइये ये स्टेप्स

हीरो फिनकॉर्प की सुविधाएं और समर्थन

Hero Fincorp पर्सनल लोन पर 18 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू ब्याज दरों, 12-36 महीने के कार्यकाल और 10 मिनट में त्वरित अनुमोदन के साथ आसान EMI ऑप्शन दोता है। यह 15,000 रुपये की न्यूनतम आय पर 5 लाख रुपये तक का लोन, बिना किसी कागजी कार्रवाई और गारंटी के ऑनलाइन देता है।

पर्सनल लोन के लिए Hero Fin Corp से सम्पर्क करें।

ऑनलाइन ईएमआई भुगतान के लिए हीरोफिनकॉर्प को क्यों चुनें?

Hero Fincorp ऑनलाइन ईएमआई भुगतान के लिए एक सुविधाजनक ऑप्शन है। यह 100 प्रतिशत डिजिटल, पेपरलेस प्रक्रिया, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरें और तुरंत ऋण अप्रूवल देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. लोन ईएमआई ऑनलाइन कैसे चेक करें?

लोन ईएमआई ऑनलाइन चेक करने के लिए आप पहले अपने बैंक/ऋणदाता की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर 'Netbanking' या 'Customer Portal' में लॉग-इन करें। फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और OTP के इस्तेमाल करके Loan Account या My Accounts सेक्शन में जाएं। यहां आपको EMI राशि, राशि जमा देने की अंतिम तिथि और बकाया बैलेंस मिल जाएगा।

2. मैं ईएमआई कब और कैसे भरूं?

ईएमआई साधारण तौर पर हर महीने की 5 या 10 तारीख को बैंक खाते से ऑटो-डेबिट के माध्यम से भरी जाती है। यह प्रक्रिया ऋण वितरण के अगले महीने से शुरू हो जाती है। इसे आप नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, यूपीआई या चेक/NEFT के माध्यम से भर सकते हैं।

3. क्या मैं ईएमआई अग्रिम भी भर सकता हूं?

आप अपनी ईएमआई अग्रिम भी भर सकते हैं।

4. अगर मैं EMI नहीं भर पाया तो क्या होगा?

अगर आपने EMI नहीं भर सके तो आपको जुर्माना और अतिरिक्त ब्याज देना होगा। साथ ही, आपका क्रेडिट स्कोर भी कम हो जाएगा।

5. किस प्लेटफॉर्म से सेफ ईएमआई भुगतान होता है?

सुरक्षित EMI भुगतान के लिए Paytm, Google Pay, PhonePe, Bajaj Finserv और HDFC PayZapp जैसे प्लेटफॉर्म सबसे सही माने जाते हैं।

6. भुगतान के बाद रसीद कैसे प्राप्त करें?

भुगतान के बाद रसीद लेने के लिए आप सबसे पहले अपने पंजीकृत ईमेल या एसएमएस की जांच कर लें। साथ ही, आप संबंधित वेबसाइट पर जाकर भी रसीद डाउनलोड कर सकते हैं।

अस्वीकरण: इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह सामग्री लिखने के समय उपलब्ध शोध और विचारों पर आधारित है। हालाँकि हम जानकारी को सटीक रखने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन हम यह दावा नहीं करते कि यह जानकारी पूरी तरह से विस्तृत या अंतिम है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि कोई भी निर्णय लेने से पहले, यहाँ बताई गई किसी भी जानकारी जैसे कि स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और उपलब्धता को खुद से वेरिफाई कर लें। हीरो फिनकॉर्प इस ब्लॉग के पब्लिश होने के बाद सामने आने वाली किसी भी विसंगति, गलत जानकारी या बदलाव के लिए कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेता है। यहाँ दी गई जानकारी पर भरोसा करना पूरी तरह से पाठक के विवेक पर निर्भर है; हम सलाह देते हैं कि दिखाए गए प्रोडक्ट्स के बारे में सबसे नई और सटीक जानकारी के लिए आप आधिकारिक स्रोतों और विशेषज्ञों से सलाह लें।

Personal Loan in Minutes!Apply Now