Loading...

पर्सनल लोन पर फोरक्लोज़र चार्ज क्या हैं?

Personal Loan25 March 2026Katyaini Kotiyal708
पर्सनल लोन पर फोरक्लोज़र चार्ज क्या हैं?

पर्सनल लोन फोरक्लोजर (समय से पहले लोन बंद करना) शुल्क आम तौर पर बकाया मूलधन का 2 प्रतिशत से 5 प्रतिशत के बीच होता है। इस पर जीएसटी अलग होता है। यह शुल्क ऋणदाता द्वारा ब्याज के नुकसान की भरपाई के लिए वसूला जाता है।

Image

Personal Loan in Minutes!Apply Now

लोन फोरक्लोजर क्या होता है?

लोन फोरक्लोजर चार्ज हर बैंक के अलग होते हैं। अगर आप समय से पहले लोन चुकाते हैं तो आप पर ब्‍याज का बोझ कम होगा लेकिन बैंक को इससे नुकसान होता है। यही वजह है कि बैंक इस पर चार्ज वसूलते हैं। आपको बता दें कि फोरक्लोजर चार्ज साधारण तौर पर बकाया राशि पर 5 फीसदी तक होता है। आपके लोन एग्रीमेंट में यह चार्ज लिखा रहता है।

पर्सनल लोन पर फोरक्लोजर चार्ज क्या होता है?

पर्सनल लोन पर फोरक्लोजर चार्ज वह फीस है, जो बैंक या एनबीएफसी समय से पहले लोन की पूरी रकम चुकाने पर लेते हैं। साधारण तौर पर यह बकाया मूलधन का 2 प्रतिशत से 5 प्रतिशत + जीएसटी के बीच होता है। यह चार्ज बैंक के ब्याज नुकसान की भरपाई के लिए होता है।

फोरक्लोजर के प्रकार

फोरक्लोजर दो प्रकार के होते हैंः

  1. पूर्ण फोरक्लोजर – इसमें एकमुश्त भुगतान करके पूरा लोन बंद कर दिया जाता है।
  2. आंशिक फोरक्लोजर – इसमें मूलधन का बड़ा हिस्सा चुकाकर बाकी बचे अवधि का ब्याज और ईएमआई कम कर दी जाती है। कानूनी प्रक्रिया के आधार पर यह न्यायिक और गैर-न्यायिक भी हो सकता है।

लोन फोरक्लोजर कैसे करें?

लोन फोरक्लोजर के लिए अपने बैंक/एनबीएफसी में आवेदन करना होगा। इसके बाद बकाया राशि का भुगतान करके बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NOC) और मूल दस्तावेज लेना होगा। साधारण तौर इस इसमें 2-5 प्रतिशत तक फोरक्लोजर शुल्क लिया जाता है।

साथ ही पढ़ें - रेपो रेट क्या है? अर्थ और यह कैसे काम करता है?

फोरक्लोजर करने से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

फोरक्लोजर करने से पहले फोरक्लोजर शुल्क, ब्याज में बचत और बकाया मूलधन की गणना करना सबसे जरूरी होता है। इसके अलावा बैंक से नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट, ओरिजिनल प्रॉपर्टी दस्तावेज और क्रेडिट ब्यूरो में रिपोर्ट अपडेट की पुष्टि जरूरी है।

फोरक्लोजर के लाभ

फोरक्लोजर का लाभ है कि तय समय से पहले लोन की पूरी रकम एक साथ चुकाकर ऋण मुक्त हो जाना। इससे भारी ब्याज की बचत, समय से पहले मानसिक शांति, संपत्ति पर पूरा स्वामित्व और क्रेडिट स्कोर में सुधार आता है।

फोरक्लोजर के नुकसान

Image

फोरक्लोजर करने से 4-5 प्रतिशत तक फोरक्लोजर चार्ज लग सकता है, जिससे आपकी बचत कम होती है। इसके अलावा एक साथ भुगतान से नकदी की कमी हो सकती है। सिर्फ यही नहीं, सिबिल स्कोर पर अस्थायी गिरावट और टैक्स लाभ खत्म हो सकते हैं।

लोन फोरक्लोजर यानी निर्धारित समय से पहले पूरी बकाया लोन राशि का एकसाथ भुगतान करके ऋण को जल्द बंद करना होता है। यह ब्याज की बचत करके कर्ज मुक्त होने में सहायता करता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फोरक्लोजर और प्री-क्लोजर में क्या अंतर है?

फोरक्लोजर और प्री-क्लोजर साधारण तौर पर लोन की अवधि पूरी होने से पहले बकाया लोन का एकमुश्त भुगतान करके उसे बंद करने की प्रक्रियाएं है।

2. क्या सभी लोन पर फोरक्लोजर चार्ज लगता है?

सभी लोन पर फोरक्लोजर चार्ज नहीं लगता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नियमों के अनुसार फ्लोटिंग रेट वाले पर्सनल लोन, होम लोन और एमएसएमई लोन पर बैंक फोरक्लोजर चार्ज नहीं सकते हैं। जबकि, फिक्स्ड रेट, कार लोन और व्यक्तिगत ऋणों पर 2 प्रतिशत – 6 प्रतिशत तक का शुल्क लग सकता है।

3. फोरक्लोजर चार्ज कैसे कैलकुलेट होता है?

फोरक्लोजर चार्ज साधारण तौर पर बकाया मूलधन पर 2 प्रतिशत से 5 प्रतिशत (प्लस जीएसटी) के बीच होता है। इसे लेंडर द्वारा समय से पहले लोन बंद करने पर दंड के रूप में वसूले जाने की प्रक्रिया है। इसकी गणना: (बकाया मूलधन प्रतिशत दर + जीएसटी) के रूप में की जाती है। यह शुल्क बैंक की नीति और लोन की अवधि के आधार पर अलग हो सकता है।

4. क्या फोरक्लोजर से मेरा क्रेडिट स्कोर प्रभावित होगा?

लोन फोरक्लोजर आपके क्रेडिट स्कोर को प्रभावित कर सकता है। इसका प्रभाव साधारण तौर पर अस्थायी रूप से स्कोर को थोड़ा कम कर सकता है। जबकि अगर लोन को इससे पहले चुकाने का इतिहास अच्छा है, तो यह बाद में स्कोर को बेहतर बनाने में आपकी सहायता कर सकता है।

5. बिना फोरक्लोजर चार्ज के पर्सनल लोन कहाँ मिलते हैं?

आमतौर पर अधिकांश बैंक और NBFC पर्सनल लोन के प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर पर कुछ शुल्क लेते हैं। हालांकि, कुछ वित्तीय संस्थान ऐसे विकल्प भी प्रदान करते हैं जहाँ आप बिना अतिरिक्त चार्ज के लोन को समय से पहले चुका सकते हैं। वहीं, Hero FinCorp एक खास लाभ देता है, जहाँ आप ₹20,000 तक के पर्सनल लोन प्रीपेमेंट पर कोई फोरक्लोजर चार्ज नहीं देते हैं। यह छोटे अमाउंट के लोन को जल्दी चुकाने के लिए एक अच्छा विकल्प बनाता है।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

Personal Loan in Minutes!Apply Now

Related Blogs.

14 July 2026

पैन और आधार कार्ड पर पर्सनल लोन पाएं: पूरी प्रक्रिया, पात्रता और जरूरी दस्तावेज़

आज के समय में डिजिटल लोन प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गई है। यदि आपके पास आधार कार्ड और पैन कार्ड है, तो आप आवश्यक पात्रता पूरी करने पर पर्सनल लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, केवल आधार और पैन कार्ड होना ही पर्याप्त नहीं होता। ऋणदाता आपकी आय, क्रेडिट प्रोफाइल, रोजगार और पुनर्भुगतान क्षमता का भी मूल्यांकन करते हैं। इस लेख में जानिए पैन और आधार कार्ड पर पर्सनल लोन पाएं की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज़ और जरूरी बातें।

14 July 2026

हीरो फिनकॉर्प से पर्सनल लोन कैसे लें? पूरी आवेदन प्रक्रिया
ज़िंदगी में कभी-कभी कुछ ऐसी परिस्थितियां सामने आ जाती है, जब हमें तत्काल रूप से पैसे की आवश्यकता पड़ जाती है. ऐसे में हम अपने मित्रों, सगे सम्बन्धियों और परिवारिक सदस्यों से मदद मांगते है. लेकिन कभी-कभ...

23 June 2026

तुरंत लोन देने वाला ऐप: भारत के 20 सबसे अच्छे विकल्प

आज के डिजिटल दौर में तुरंत लोन देने वाला ऐप लोगों के लिए फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करने का आसान तरीका बन गया है। चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, यात्रा का खर्च हो या किसी जरूरी बिल का भुगतान, तुरंत लोन देने वाले ऐप्स कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन लोन की सुविधा प्रदान करते हैं। सही ऐप चुनना जरूरी है ताकि आपको सुरक्षित, पारदर्शी और सुविधाजनक लोन अनुभव मिल सके।