Loading...

क्या दुकान शुरू करने के लिए लोन मिल सकता है?

Business Loan15 July 2026Katyaini Kotiyal11.8K
दुकान शुरू करने के लिए लोन

आजकल कई तरह के वित्तीय विकल्प मौजूद हैं। अगर आप व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं तो सही प्लानिंग से सफल हो सकते हैं। आपको नई दुकान को शुरू करने या फिर पुरानी दुकान का विस्तार करने के लिए लोन आसानी से मिल सकता है। आप अपनी आवश्यकता के अनुसार चाहें तो Rs 10,000 से लेकर Rs 10 लाख तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। हाँ, इसके लिए कुछ जरूरी मानदंड हैं जिन्हें पूरा करना आवश्यक है।

राकेश इंदौर में एक छोटा किराना स्टोर खोलना चाहते थे। दुकान का किराया और शुरुआती स्टॉक जुटाने के लिए उनके पास पूरी पूंजी नहीं थी। पड़ोस के एक दुकानदार से पता चला कि Hero FinCorp से व्यवसाय लोन लिया जा सकता है। राकेश ने पात्रता जाँची, दस्तावेज़ जमा किए और कुछ ही दिनों में लोन स्वीकृत होकर उनकी दुकान की शुरुआत हो गई।

दुकान के लिए लोन की पात्रता

To Avail Business LoanApply Now

दुकान के लिए लोन की पात्रता

दुकान के लिए लोन लेने के लिए आपको न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं:

मानदंडआवश्यकता
निवासभारत का निवासी होना आवश्यक
आयुन्यूनतम 21 वर्ष; लोन अवधि समाप्ति तक अधिकतम 65 वर्ष
वार्षिक कारोबारन्यूनतम Rs 10 लाख
व्यावसायिक अनुभवकम से कम 5 वर्ष, जिसमें 3 वर्ष मौजूदा व्यवसाय से जुड़े हों
लाभप्रदतापिछले 2 वर्षों से लगातार लाभ में

इन मानदंडों को देखने और परखने के बाद ही कोई वित्तीय संस्थान या बैंक आपको लोन दे सकता है।

दुकान के लिए लोन हेतु आवश्यक दस्तावेज

दुकान के लिए आपके लोन की स्वीकृति निम्नलिखित दस्तावेजों की प्राप्ति और सत्यापन पर निर्भर करेगी।

  • पहचान का प्रमाण — ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आदि जैसे किसी भी सरकारी ID के माध्यम से इसे स्थापित कर सकते हैं
  • पते का प्रमाण — जैसे आधार कार्ड या पासपोर्ट
  • व्यवसाय के अस्तित्व का प्रमाण — व्यवसाय का पैन कार्ड/GST प्रमाणपत्र आदि
  • पिछले 6 महीने का बैंक डिटेल्स
  • आय प्रमाण
  • पिछले 2 वर्षों का लेखा परीक्षित वित्तीय विवरण
  • व्यवसाय के लिए पता प्रमाण

यदि आपकी दुकान/व्यवसाय अभी Udyam (MSME) पंजीकरण के तहत पंजीकृत नहीं है, तो यह पंजीकरण सरकार के पोर्टल पर मुफ्त में किया जा सकता है और भविष्य में दस्तावेज़ीकरण को आसान बना सकता है।

दुकान लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

चाहे दवा दुकान खोलने के लिए लोन लेना हो या फिर किसी अन्य खुदरा दुकान खोलने के लिए, लोन चाहिए तो आवेदन करने की प्रक्रिया एक जैसी ही होती है। लोन आवेदन की प्रक्रिया जल्द, आसान और अपेक्षाकृत परेशानी मुक्त है। यहां तीन आसान स्टेप्स दिए गए हैं, जिससे आपको आवेदन प्रक्रिया शुरू करने में मदद मिलेगी।

1. अपना आवेदन भरें

सुनिश्चित करें कि आपने आवेदन पत्र पर अपने सभी व्यक्तिगत, पेशेवर और वित्तीय डिटेल्स डाल दिया है। यह प्रोसेस ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आप कर सकते हैं। आमतौर पर आपके द्वारा दुकान लोन के लिए आवेदन करने के बाद कोई प्रतिनिधि अधिकतम 2 कार्य दिवसों के अंदर आपसे संपर्क करेगा। फिर वे आपको लोन प्रस्ताव से जुड़ी उन बातों, जैसे लागू ब्याज दरें, पुनर्भुगतान विवरण और लोन की समय सीमा, को समझने में मदद करेंगे, जिसके आप पात्र हो सकते हैं।

दस्तावेज अपलोड करें

2. दस्तावेज अपलोड करें

आप अपने दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करके या अपने नजदीकी शाखा कार्यालय में हार्डकॉपी जमा करने से पहले व्यवसाय लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से लोन की अपनी संभावित किस्त का अनुमान लगा लें। अगर आपको लगता है कि किस्त आपके चुकाने की क्षमता से अधिक है, तो आप मूल राशि के मूल्य को कम कर सकते हैं या फिर उसके अनुसार लोन चुकाने की अपनी अवधि को भी आप बढ़ा सकते हैं।

डॉक्यूमेंट अपलोड करने की प्रक्रिया पूरा होने के बाद आपको जानकारी दी जाएगी कि आपका आवेदन आगे बढ़ाया जाएगा कि नहीं। अगर हां, तो फिर आपके आवेदन के साथ जमा किए गए दस्तावेजों और जानकारी को सत्यापित करने में कुछ समय लगेगा। संबंधित प्रतिनिधि किसी भी सवाल के मामले में या किसी तरह का प्रस्ताव देने के लिए आपसे संपर्क करेंगे।

3. लोन संवितरण

अगर आपका व्यवसाय लोन स्वीकृत हो जाता है, तो साधारण तौर पर पैसा 24 घंटों के अंदर आपके खाते में जमा हो जाएगा। राकेश का लोन शुक्रवार को स्वीकृत हुआ, और अगले दिन सुबह तक राशि उनके खाते में आ चुकी थी, ठीक समय पर, ताकि वे सप्ताहांत में दुकान का सामान खरीद सकें।

यह भी पढ़ें: केवाईसी क्या है? केवाईसी के प्रकार और इसके फ़ायदे

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या लोन लेने के लिए दुकान गिरवी रखना जरूरी है?

नहीं, दुकान के लिए लोन लेने के लिए दुकान या संपत्ति को गिरवी रखना जरूरी नहीं है। ऋणदाता कई प्रकार के लोन प्रदान करते हैं, जो आपकी आवश्यकताओं और योग्यता पर काफी हद तक निर्भर करते हैं।

क्या लोन को समय से पहले बंद करना संभव है?

हां, आप अपने व्यवसाय लोन को समय से पहले भी बंद कर सकते हैं। समय से पहले लोन बंद करने पर कुल रकम का 0-7% फोरक्लोजर शुल्क भी उस पर लागू होगा।

दुकान लोन की अधिकतम चुकौती अवधि कितनी है?

अगर लोन राशि Rs 75 लाख से कम है, तो आप अपने असुरक्षित दुकान लोन पर 48 महीने या 4 वर्ष की अधिकतम चुकाने की अवधि का चयन कर सकते हैं। वहीं, अगर लोन Rs 75 लाख या उससे अधिक है तो आप अपने सुरक्षित लोन पर 15 साल की चुकाने की अवधि का चयन कर सकते हैं।

क्या क्रेडिट रेटिंग का व्यवसाय लोन की स्वीकृति पर कोई असर पड़ता है?

अच्छा क्रेडिट स्कोर आपको कम ब्याज दर पर लोन दिलाने में सहायता करता है। साथ ही यह जल्द लोन स्वीकृति सुनिश्चित करता है।

क्या मौजूदा दुकान के विस्तार के लिए भी यही लोन लिया जा सकता है?

हाँ, नई दुकान शुरू करने के साथ-साथ मौजूदा दुकान के विस्तार के लिए भी यह व्यवसाय लोन लिया जा सकता है, बशर्ते ऊपर बताए गए पात्रता मानदंड पूरे हों।

क्या Udyam/MSME पंजीकरण से लोन मिलने में मदद मिलती है?

Udyam पंजीकरण अनिवार्य नहीं है, लेकिन यह आपके व्यवसाय की औपचारिक पहचान स्थापित करता है और कुछ मामलों में दस्तावेज़ीकरण को आसान बना सकता है। पंजीकरण udyamregistration.gov.in पर मुफ्त में किया जा सकता है।

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Business LoanApply Now

Related Blogs.

26 April 2026

IRR क्या होता है?

IRR (Internal Rate of Return) एक महत्वपूर्ण वित्तीय मेट्रिक है, जिसका उपयोग किसी निवेश की लाभप्रदता को मापने के लिए किया जाता है। यह बताता है कि आपका निवेश समय के साथ कितनी वार्षिक दर से बढ़ रहा है।

23 April 2026

उद्यम प्रमाणपत्र क्या है? पूर्ण मार्गदर्शिका

उद्यम प्रमाणपत्र क्या होता है, यह समझना आज के छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए बेहद जरूरी है। यह प्रमाणपत्र सरकार द्वारा MSME (Micro, Small and Medium Enterprises) को दिया जाता है, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय लाभों का फायदा मिलता है।

20 April 2026

कार्यशील पूंजी प्रबंधन क्या होता है

श्रेया पुणे में एक छोटी सी बेकरी चलाती है। बिक्री अच्छी थी, ग्राहक खुश थे, लेकिन हर महीने के अंत में वो परेशान हो जाती थी, कच्चे माल का बिल, कर्मचारियों की तनख्वाह, बिजली का खर्च, सब एक साथ आ जाता था और खाता खाली दिखने लगता था। उसकी एक CA दोस्त ने कहा, "श्रेया, तुम्हारा मुनाफा ठीक है, बस कार्यशील पूंजी प्रबंधन क्या है यह समझ लो, सब ठीक हो जाएगा।"