Loading...

प्रॉपर्टी या जमीन पर लोन है या नहीं कैसे चेक करे?

Loans Against Property29 January 2025Manya Ghosh11.3K
1112.webp

इस तरह चेक करें संपत्ति पर लोन है या नही


इस महंगाई के दौर में अचानक कोई आर्थिक संकट आन पड़ना कोई बड़ी बात नही है। वजह कुछ भी हो सकती है, आपातकालीन स्थिति, व्यवसाय में उतार-चढ़ाव, कोई घरेलू कारण या फिर किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए पैसों की जरूरत, आप इसके लिए मॉर्गेज लोन का विकल्प चुन सकते हैं। सरल शब्दों में बताएं, तो अपनी प्रॉपर्टी को गिरवी रख कर आप लोन ले सकते हैं। यदि आप भी नई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए अपनी पुरानी प्रॉपर्टी या जमीन को गिरवी रख कर लोन लेने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको कुछ बातों के प्रति सजग रहने की सलाह देंगे।
 
आर्थिक अस्थिरता के चलते आजकल संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी के मामले काफी बढ़ गए हैं। हाल ही में कई मामले सामने आए हैं, जहां एक ही संपत्ति पर कई लोन लिए गए। ऐसे में आप कैसे पता कर सकते हैं कि आप जिस संपत्ति को खरीदने जा रहे हैं, वह पहले से कही गिरवी तो नही रखी हुई है। हालांकि लोगों की इस समस्या का हल सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सिक्योरिटाइज़ेशन ऐसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरस्ट ऑफ इंडिया (CERSAI) की मदद से किया जा सकता है। आईये जाने कि जमीन पर लोन है या नही कैसे पता लगाएं।

To Avail Loans Against PropertyApply Now

क्या है CERSAI?

CERSAI को एक संपत्ति पर एक से अधिक लोन लेने जैसी धोखाधड़ी के मामलो को रोकने के लिए बनाया गया है। CERSAI का अर्थ है एक ही स्रोत से कई लोन लेने से बचाना। उदाहरण के लिए, A, B और C किसी X वित्तीय संस्थान से लोन लेते हैं, और गारंटी के तौर पर संस्थान के पास जिस संपत्ति को तीनों ने गिरवी रखा है, वह एक ही है। इस तरह की धोखाधड़ी को रोकने के लिए ही CERSAI की शुरूआत की गई है। CERSAI के आने से पहले, संपत्तियों के लेनदेन का उचित पंजीकरण नहीं होता था। सभी कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी तरह से लोनदाता और उधारकर्ता/खरीदारों के बीच ही रहती थी। मगर CERSAI के आने से अब पंजीकरण प्रणाली अधिक सुरक्षित और आसान बन गई है। इसमे उन सभी संपत्तियों का रिकॉर्ड बना कर रखा गया है, जिनके ऊपर लोन अप्रुव किया गया है। इसके अलावा CERSAI में बिल्डरों द्वारा नीलाम की गई सभी संपत्तियों के रिकॉर्ड भी इसमे दर्ज हैं।

कैसे पता करें कि किसी प्रॉपर्टी पर लोन है या नहीं?

 CERSAI वेबसाइट की मदद से कोई भी व्यक्ति केंद्रीय रजिस्ट्री के डेटाबेस पर जाकर उचित जानकारी हासिल कर सकता है। इसके लिए आपको वेबसाइट पर पंजीकरण संख्या या संपत्ति का पता जैसे विवरण इत्यादि दर्ज करने होंगे। जिसके बात आपको इसकी लोन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए आपको मामूली सी रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना पड़ेगा।

जमीन पर लोन कैसे लें

जमीन पर लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले एक प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान का चयन करना होगा। आप चाहे तो एक उत्तम विकल्प के तौर पर हीरो फिनकॉर्प को चुन सकते हैं। यहां आपको बेहद कम दस्तावेज़ीकरण के साथ कम समय में लोन अप्रुवल की सुविधा मिलती है। साथ ही यहां आपको ब्याज दर भी काफी किफायती मिलती है। जमीन पर लोन के आवेदन के लिए आप चाहे तो संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरकर लोन आवेदन कर सकते हैं।

इसके लिए आपको ऑनलाइन फार्म में अपनी व्यक्तिगत और आय संबंधी जानकारी का विवरण देना होगा। फार्म सबमिट करने के बाद ग्राहक सेवा अधिकारी आपको संपर्क करेंगे और लोन प्रक्रिया से जुड़ी आगे की जानकारी देंगे। आप चाहे तो अपनी निकटतम शाखा में जाकर सेवा अधिकारी से परामर्श कर लोन आवेदन दे सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने पर हीरो फिनकॉर्प आपको ईएमआई कैलकुलेटर जैसी निशुल्क सुविधा भी देता है, जिससे आप अपनी मासिक ईएमआई और ब्याज दर की अनुमान लगा सकते हैं।

जमीन पर लोन लेने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • पहचान प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड या पैन कार्ड
  • पते के प्रमाण के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल इत्यादि
  • पिछले 6 महीनों की बैंक स्टेटमेंट
  • पिछले 6 महीने की सैलरी स्लिप (नौकरीपेशा ग्राहकों के लिए)
  • कम से कम एक वर्ष की बैंक स्टेटमेंट (स्व-व्यवसायी और एसएमई आवेदकों के लिए)
  • पिछले 3 वर्षों की आयकर रिटर्न
  • गिरवी रखने वाली संपत्ति से संबंधित दस्तावेज


उम्मीद करते हैं कि आपको जमीन पर लोन है या नहीं कैसे पता लगाएं और जमीन पर लोन कैसे अप्लाई कर सकते हैं, के संबंध में पर्याप्त जानकारी मिल गई होगी। यदि लोन के संबंध में और अधिक जानकारी हासिल करना चाहते हैं तो हीरो फिनकॉर्प की वेवसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां आपको जमीन पर लोन के साथ ही कई अन्य छोटे-बड़े लोन के विकल्प भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप अपनी सुविधा एवं जरूरत अनुसार ले सकते हैं।  

अस्वीकरण: यहाँ प्रदान की गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यद्यपि हम सटीक और अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, फिर भी यात्रा की परिस्थितियाँ, मौसम, घूमने के स्थान, यात्रा कार्यक्रम, बजट और परिवहन विकल्प समय के साथ बदल सकते हैं। पाठकों को यात्रा से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले विश्वसनीय स्रोतों से विवरण की पुष्टि करने की सलाह दी जाती है। इस ब्लॉग में साझा की गई जानकारी के उपयोग से उत्पन्न किसी भी असुविधा, हानि, चोट या नुकसान के लिए हम उत्तरदायी नहीं होंगे। यात्रा में अंतर्निहित जोखिम होते हैं, इसलिए पाठकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सुझावों को लागू करते समय अपने विवेक और सावधानी का उपयोग करें।

To Avail Loans Against PropertyApply Now

Related Blogs.

13 August 2026

सरकारी कर्मचारी को पर्सनल लोन कैसे मिलेगा- जाने पूरा प्रोसेस

पर्सनल लोन आपकी कई वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने में मदद कर सकता है, जैसे कि छुट्टियों में घूमने जाना हो, शादी का ख़र्च हो, शिक्षा के लिए, या फिर घर के नवीनीकरण के लिए। जरूरत कैसी भी हो, पर्सनल लोन आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प है।

13 August 2026

मकान की रजिस्ट्री पर लोन कैसे मिलेगा?
यदि आपको किसी आपातकालीन परिस्थिति या फिर व्यापार संबंधित कार्य की पूर्ति हेतु पैसों की अचानक आवश्यकता आन पड़ी है, तो मॉर्गेज लोन आपके...

13 August 2026

जमीन पर लोन लेने के लिए क्या-क्या डॉक्यूमेंट चाहिए?
हर बार आपका क्रेडिट कार्ड आपकी सभी लागतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नही होता है। ऐसे समय में, आपकी परिसंपत्तियां - जैसे घर, प्लाट, दुकान इत्यादि काम आती हैं। आप इन संपत्तियों पर लोन के लिए आवेदन कर...